रायपुर (गंगा प्रकाश) :- पूज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत रायपुर का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक रायपुर उत्तर  श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सिन्धी पंचायत द्वारा आयोजित भगवान श्री झूलेलाल सांई के जन्मोत्सव पर्व चेट्रीचंद्र के अवसर पर दिनांक 22 मार्च 2023 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “चंद्र जी रात” में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया साथ ही भगवान श्री झूलेलाल सांई के जयंती दिवस दिनांक 23 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय अवकाश घोषित करने हेतु ज्ञापन दिया गया जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अवकाश के मांग पर विचार किया जायेगा पूज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के चेयरमैन रमेश मिरघानी ने बताया कि मुख्यमंत्री से सिन्धी समाज की अन्य मांगों एवं समस्याओं पर भी चर्चा किया गया जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना एवं साकारात्मक समाधान करने का आश्वासन दिया पंचायत द्वारा छत्तीसगढ़ शासन में शासकीय प्रतिनिधित्व देने पर आभार व्यक्त किया गया मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर बताया कि हमारी सरकार से हर वर्ग के लोग खुश हैं एवं सरकार द्वारा जनता के हित में संचालित जन कल्याणकारी कार्यक्रमों से प्रदेश के सभी किसानों,मजदूरों, व्यापारियों,कर्मचारियों एवं महिलाओं में खुशी का माहौल है पूज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के महासचिव इन्द्रकुमार डोडवानी ने बताया कि.प्रतिनिधि मंडल में प्रदेशाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के साथ चेयरमेन रमेश मिरघानी किशोर आहुजा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी जितेन्द्र बडवानी, चेतन तारवानी,महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष भावना कुकरेजा छत्तीसगढ़ सिंधी एकादमी की सदस्या  राधा राजपाल,छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष वासु जोतवानी भगवाना रेलवानी,सचिव सुदेश गंध्यान मोहन होतवानी एवं अधिवक्ता ट्विंकल मनवानी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version