गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत सिर्री खुर्द में गत 5 दिनों से अटल चौक के पास लगे ट्रांसफार्मर के जल जाने से नल जल योजना पूरी तरह से ठप हो गई थी। प्याऊ पानी भी नहीं मिल पा रहे थे। मूलभूत सुविधाओं की दरकार होने के कारण बेचैनी का माहौल उत्पन्न हो रहा था। खासकर गांव के महिलाओं को पानी भरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा लो वोल्टेज के कारण पंखा कूलर ट्यूबवेल व अन्य बिजली के चलने वाले उपकरण नहीं चलने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। रात में स्कूली बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। शाम होने के बाद अंधेरा के कारण सारे कार्य रुक गए थे। बताना लाजिमी होगा कि अब जब गांव में बिजली लगी है तब से लेकर कंडिल चिमनी का उपयोग पूरी तरह से बंद हो गया है। समस्या विकराल रूप ले रही है। इधर बिजली विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया। परंतु हां करके त्वरित कार्यवाही नहीं कर रहे थे दिनों दिन बढ़ती हुई समस्या को लेकर ग्राम वासियों ने जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू को फोन पर जानकारी दी जिसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के उच्च अधिकारी के फोन में संपर्क कर चर्चा किया तथा ट्रांसफार्मर लगवाने की बात कही जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर लगा दिया ग्राम वासियों में खुशी का ठिकाना ना रहा वह कहने लगी हम इधर उधर लगातार विद्युत विभाग का चक्कर काट रहे थे लेकिन कोई नहीं सुन रहा था। रोहित भैया के प्रयास से गांव के हजारों परेशान लोगों को सुविधाएं मिली हैं। जिसे हम नहीं भूल पाएंगे। पानी की समस्या लो वोल्टेज इत्यादि से निजात मिली है। गांव की महिलाओं के चेहरे पर खुशी की झलक स्पष्ट रूप से दिखी। खुश होकर ग्राम महिलाएं ममता साहू मीरा वर्मा द्रोपति साहू आगेश्वरी साहू शारदा सेन संतोषी कंट्रा लीलाबाई वर्मा निर्मला यादव जामा बाई साहू पूर्णिमा सेन यशोदा साहू नेम साहु ईश्वरी साहू पुष्पा बघेल अंजनी सोनी ईश्वरी वर्मा एवं ग्राम के सरपंच टिकेश साहू पूर्व सरपंच विजय कंट्रा देवेंद्र वर्मा छबि राम वर्मा ओम प्रकाश साहू अरुण वर्मा यशवंत साहू गणेश साहू  नेमु साहू राम दास बघेल हितेश कंदरा एवं समस्त ग्राम वासियों ने रोहित साहू के प्रति आभार व्यक्त किया एवं खुशी जाहिर की।

समस्या का हल पहली प्राथमिकता – रोहित साहू 

जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने एक भेंट में कहां की जनता ने हमें वोट देकर जनप्रतिनिधि बनाया है। उनकी समस्या को हल करना हमारी पहली प्राथमिकता है। जनता ही हमारे भगवान हैं। पिछले 5 दिनों से गांव वाले ट्रांसफर के लिए भटक रहे थे। बच्चे की पढ़ाई नहीं हो रही थी। महिलाएं अपने परिवार के लिए स्वस्थ जल उपलब्ध नहीं कर पा रहे थे। पंखा कूलर सब बंद पड़े हुए थे दिन भी खराब और रात की नींद भी हराम मुझे जैसे ही जानकारी हुई मैंने तुरंत विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात किया तुरंत समस्या का समाधान करने का नतीजा आज गांव वालों में खुशी है। उनकी खुशी हमारे लिए आशीर्वाद है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में बिजली पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रही है कांग्रेस सरकार।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version