गोलू कैवर्त

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। बलौदाबाजार-कलेक्टर रजत बंसल के प्रयासों से जिले में डायलिसिस और सी टी स्कैन की व्यवस्था के बाद अब सिविल अस्पताल भाटापारा में लोअर सेगमेंट सिजेरियन सेक्शन (एलएससीएस) प्रसव की शुरुआत हो गई है। भाटापारा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेन्द्र माहेश्वरी ने बताया की सीएमएचओ डा एम पी महिस्वर के मार्गदर्शन से विकासखंड भाटापारा के ग्राम गोगिया की निवासी 28 वर्षीया पूर्णिमा राय पति उमेन्द्र राय को प्रसव पीड़ा हुई जिन्हें परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल ले कर आया गया। प्रसूता का पूर्व में भी एक सिजेरियन हो चुका था साथ ही बच्चे में फिटल डिस्ट्रेस (धड़कन का कम या अधिक हो जाना),मैकोनियम स्टेन (थैली में ही शिशु द्वारा मल त्याग देना) की स्थिति भी थी। ऐसे में पुनः सिजेरियन की आवश्यकता देख कर अस्पताल प्रबंधन ने एलएससीएस (सिजेरियन) का निर्णय लिया। सिविल अस्पताल में  उपलब्ध नये स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कंवलजीत कौर के नेतृत्व में सिजेरियन किया गया। उनकी नियुक्ति कुछ दिनों पहले ही डीएमएफ फंड से की गयी है। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता से यह सफल सिजेरियन कल रात प्रसव कराया गया। सफल सिजेरियन पश्चात दंपत्ति को पुत्री हुई जिसका वजन 3.5 किग्रा है। फिलहाल माँ और बच्चे दोनो ही स्वस्थ्य हैं। महिला के पति श्री उमेन्द्र ने बताया की अस्पताल में इस हेतु उन्हें काफी सुविधा हुई तथा किसी प्रकार का कोई पैसा इस सिजेरियन हेतु नहीं लिया गया है। साथ ही आवश्यक दवाइयां आदि निःशुल्क हमें मुहैया कराया गया है। इस सफल सिजेरियन प्रसव में सर्जन डॉक्टर कंवलजीत कौर के साथ डॉक्टर सुषमा वर्मा,डॉक्टर अशोक तिवारी स्टाफ नर्स चित्रलेखा वर्मा, आशीष मसीह,फार्मासिस्ट नितिन डहरिया एवं सन्तोष साहू और कन्हैया ने सहयोग किया। कलेक्टर रजत बंसल ने इस उपलब्धि हेतु सिविल अस्पताल भाटापारा के स्टाफ को शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि एसडीएम नरेंद्र बंजारा के सतत निरीक्षण का भी हॉस्पिटल को फायदा मिला है। उनके द्वारा लगातार आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version