अजय चक्रधारी
सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने ग्राम पस्ता में बन रहे नवीन तालाब निर्माण एवं तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा बिट का मिट्टी 5 मीटर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इनलेट में पिचिंग कराने एवं जाली निर्माण करने एवं आउटलेट में हुएम पाइप लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मेट पंजी, मास्टर रोल निरीक्षण दौरान नहीं रखा गया था रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस देने पीओ मनरेगा को जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक, माध्यमिक, आंगनबाड़ी केंद्र पस्ता का मौके में ही जांच किया जहां शिक्षकों की अनुपस्थिति पाई गई। उन्होंने शिक्षकों को समय पर उपस्थित होकर अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण की कड़ी में नवीन डबरी निर्माण कार्य आमापारा नारायणपुर, आंगनबाड़ी केंद्र बांसपारा, स्टॉप डैम शिवपुर, रांपा नाला, प्राथमिक शाला परमेश्वरपुर, मिट्टी सड़क परमेश्वरपुर, नरवा उपचार पवन पुर का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां उन्होंने प्राथमिक शाला परमेश्वरपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल लगाए जा रहे हैं उन्हें बाहर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने रम्पा नाला कंटूर ट्रेंच को निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन डबरी निर्माण कार्य आमापारा नारायणपुर के रोजगार सहायक के कार्य में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की एवं 10 दिन में तालाब ठीक कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूल निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को समय में उपस्थित रहकर अध्यापन का कार्य करने के निर्देश दिए
सीईओ ने किया नवीन तालाब निर्माण कार्य एवं स्कूलों का निरीक्षण
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
