अरविन्द तिवारी 

रायपुर (गंगा प्रकाश)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर पालिका क्षेत्र डोंगरगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इंदिरा गांधी अमर रहें के नारे लगाये। मुख्यमंत्री ने परिसर में उपस्थित राजीव युवा मितान क्लब , क्रिकेट क्लब एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से मिल कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न साइंस मॉडल की प्रदर्शनी लगाई थी। साथ ही गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर छत्तीसगढ़ का नक्शा बनाया था। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका डोंगरगढ़ के वार्ड नंबर 24 में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में शिक्षा की व्यवस्था है। स्वामी आत्मानंद स्कूल का शुभारंभ 02 सितंबर 2021 को हुआ है। यहां पूर्व से ही हिंदी माध्यम स्कूल संचालित था। वर्तमान में यहां कुल 1,157 छात्र-छात्रायें अध्ययनरत है। इंग्लिश माध्यम में 589 और हिंदी माध्यम में 568 छात्र-छात्रायें हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगढ़ में सी मार्ट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के समक्ष 60 हजार रुपये की खरीददारी के साथ सी मार्ट का शुभारंभ हुआ। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग , शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग ने अपने विभाग की जरूरत के लिये खरीददारी की। इसे पूजा सामग्रियों के लिये खास तौर पर खोला गया है। पूर्व में ट्रायल के दौरान एक सप्ताह में 70 हजार रुपये की बिक्री हुई है। इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि यहां माता बम्बलेश्वरी जी के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को कई प्रकार के अच्छे सामानों की खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ मां बम्बलेश्वरी माता का विशेष महत्व है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी और श्रद्धालु आते हैं। इन सभी को छत्तीसगढ़ी परंपरागत सामग्रियों की खरीदी का मौका मिलेगा । यहां सी मार्ट में माता की चुनरी , प्रसाद , पूजन सामग्री , मां बमलेश्वरी की फोटो सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों , आचार ,पापड़ ,बड़ी सहित परंपरागत छत्तीसगढ़ी उत्पाद का स्टॉक रखा गया है।

खुज्जी विधानसभा भेंट मुलाकात में हुये शामिल 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात के खुज्जी विधानसभा के ग्राम -छुरिया पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड को लेकर पूछा कि अब तक किनका राशन कार्ड नहीं बना है ? झोंक की निवासी जामुन बाई ने बताया कि उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। वहीं छुरिया की शारदा सिन्हा ने बताया उनका भी राशन कार्ड नहीं बन पाया है। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल नगर पंचायत के सीएमओ और बाबू को मंच पर बुलाकर राशन कार्ड नहीं बन पाने का कारण पूछा। सीएमओ ने बताया कि उक्त महिला के पास श्रमिक कल्याण कार्ड नहीं होने की वजह से बीपीएल कार्ड नहीं बन पा रहा है। मुख्यमंत्री ने आवेदन पर तत्काल एपीएल कार्ड बनाने के निर्देश दिये। शारदा सिन्हा ने नलकूप से दूषित पानी आने की समस्या भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएचई विभाग को जाँच कर रिपोर्ट से अवगत कराने के लिये निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणायें

छुरिया स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। मरकाकसा से जोब तक सड़क निर्माण करवाया जायेगा। उमरवाही और गेंदाटोला में सेक्टर स्तरीय महिला प्रशिक्षण भवन बनवाया जायेगा। तेलिनबांधा और झिथराटोला की हाईस्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा। ग्राम हालेकोसा के आश्रित ग्राम कोलिहाटोला से स्कूल पहुंच मार्ग के मध्य नाला पर पुलिया निर्माण करवाया जायेगा। नेशनल हाईवे क्र. 06 सड़क चिरचारी से जोब तक सड़क के मजबूतीकरण का कार्य करवाया जायेगा। ग्राम भंडारीभरदा जलाशय के जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी। नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिये एक करोड़ की घोषणा। उमरदा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की।

चिल्हाटी में हुई कई घोषणायें 

खुज्जी विधानसभा के ग्राम चिल्हाटी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कई घोषणायें की गई। जिसमें चिल्हाटी में कॉलेज खोलना , चिल्हाटी में सहकारी बैंक की शाखा खोलना , बूढ़ीबंजारी से मक्के आश्रम तक पुल पुलिया सहित मार्ग का निर्माण करवाया जाना , गोंदानाला जलाशय का जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग का कार्य करवाया जाना , आमाटोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाना , ग्राम रेंगाकठेरा और छछानपहरी में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना किया जाना ,  ग्राम थुहाडबरी में नदी किनारे पिचिंग का काम करवाया जाना , टेकाहर्रा में 33 के.वी. का ट्रांसफॉर्मर लगवाया जाना और टेकाहर्रा से मक्के एवं टेकाहर्रा से कल्लू बंजारी तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाना शामिल है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version