अरविन्द तिवारी 

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश) – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा विधानसभा में भेंट मुलाकात के दूसरे दिन शनिवार को सर्किट हाउस जांजगीर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अफसरों से कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है , कल ही शिकायत पर एक प्राचार्य पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है , ऐसी स्थिति नही होनी चाहिए। स्कूलों में पढ़ाई अच्छे से होने चाहिये। शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे और पूरे समय तक स्कूल में रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी इसका औचक निरीक्षण करें। जो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित है उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिये। इसके लिये स्कूल्स को क्लस्टर में बांटकर विभिन्न गतिविधियां करवाई जाये। स्वामी आत्मानंद स्कूल का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कराना है। उन्होंने शिक्षक की नियुक्ति पूरी करने के निर्देश दिये। नये खुले स्वामी आत्मानंद स्कूल में अगले शिक्षा सत्र से पूर्व इन्फ्रास्ट्रक्चर का सारा काम पूरा करें , वहां सभी व्यवस्थायें पूर्ण होनी चाहिये। सीएम बघेल ने कहा कि दिसंबर तक सड़कों के मरम्मत और सुधार का काम करना है , पैच रिपेयर में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें। जिससे सड़कें लंबे समय तक चलें। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिये भी संयुक्त रूप से प्रयास किये जायें। ब्लैक स्पॉट पर जरूरी व्यवस्थायें की जाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी अच्छे से कार्य करें , जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरा निर्वहन करें। शासकीय कार्यों को लेकर आने वाले किसान , आवेदक आयें तो समय से उनको उनका समाधान मिले , ताकि वे निराश होकर ना जायें। सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से निवास करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल जीवन मिशन में वर्क ऑर्डर पेंडिंग है उसकी स्वीकृति लेकर काम शुरू करायें। काम के गुणवत्ता में समझौता नही करना है , नियमित निरीक्षण करें। यदि कार्य गुणवत्ता विहीन है तो काम निरस्त करें और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करें। सीएम ने कहा कि गौठान के लिये स्वीकृत भूमि पर अतिक्रमण है तो उसे राजस्व विभाग समय सीमा निर्धारित कर अतिक्रमण मुक्त करायें। गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इसमें स्थानीय लोगों की रुचि , रॉ मैटेरियल और मार्केट की उपलब्धता के अनुसार कार्य करने हैं। गोबर से पेंट बनाने का कार्य किया जा सकता है। फॉरेस्ट गौठानो में भी वर्मी कंपोस्ट निर्माण के अतिरिक्त अन्य आजीविका गतिविधियां संचालित करनी है। यहां मलबेरी उत्पादन का कार्य किया जा सकता है। पशुपालकों का पंजीयन गोधन न्याय योजना में बढ़ाया जाना है। इसके लिये वेटनरी विभाग को पंचायत विभाग से समन्वय कर पशुपालकों सर्वे कर पंजीयन करवाने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में निर्देश दिये  कि भूमिहीन कृषि श्रमिक न्याय योजना से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित ना रहे। आश्रम छात्रावास के रेनोवेशन रख रखाव और साफ सफाई का विशेष ध्यान देना है। जिससे वहां रह रहे बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके। राजीव युवा मितान क्लब में शामिल युवाओं को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से जोड़ा जाये। धान खरीदी की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे मिलर्स के पंजीयन सुनिश्चित कराना है। उन्होंने धान का उठाव भी तेजी से करवाने के निर्देश दिये। राशन कार्ड निर्माण के लिये कैंप लगाया जाए। पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड बनाना है। पेंशन योजनाओं से भी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये। धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में दवाओं की बिक्री बढ़ाये जाने के प्रयास करने के निर्देश दिये , जिससे लोगों को सस्ती दवा का लाभ मिले। सीएम ने कहा कि डॉ० खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करना है। जिससे लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी हो और वे इसका लाभ ले सकें। सुपोषण अभियान के क्रियावनयन पर मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों से कहा गया कि गंभीर कुपोषित बच्चों के लिये विशेष टारगेटेड अप्रोच के साथ काम करना होगा। उनके लिये प्रति सप्ताह का डाइट प्लान तैयार कर उसके पोषण आहार दें और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करनी है , जिससे वे जल्द कुपोषण के कुचक्र से बाहर निकल सके। महिलाओं विशेष कर जो गर्भवती हैं उनकी नियमित एनीमिया की जांच की जाये। एनिमिक मिलने पर उनका समुचित उपचार भी सुनिश्चित किया जाये। इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एस० भारतीदासन , संभागायुक्त बिलासपुर डॉ० संजय अलंग , आईजी बिलासपुर रतन लाल डांगी , कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा , पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित विभागों के जिलाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version