अरविन्द तिवारी 

राजनांदगांव (गंगा प्रकाश)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव के दौरे पर डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र को 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। सबसे पहले वे लालबहादुर नगर पहुंचे , जहां उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 77 हितग्राहियों को मोटरराइज्ड साइकल , ट्राईसाइकिल , पोषण किट , सिलाई मशीन , गैस सिलेंडर , बीज सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने भेंट-मुलाकात में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी दोनों मेरे साथ आये हैं। विधानसभा में बैठकर हम योजनायें बनाते हैं और सचिवालय में इस पर बारीकी से काम होता है , फिर जिला प्रशासन इसे क्रियान्वित करता है। योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो रहा है या नहीं , ये जानने के लिये मैं आया हूं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में बताते हुये मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह योजना इसलिये लाई गई है , ताकि किसानों की उपज को उचित मूल्य मिल सके। कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य तय किया , सबको इसका लाभ मिला। गन्ने की अच्छी कीमत अब किसानों को मिल रही है। राशन के बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सबको हमने आधार कार्ड से लिंक कर दिया है। इस पर हितग्राही निरुपमा माली ने बताया कि उनके परिवार में नौ सदस्य हैं। सबको मिलाकर 63 किलो चावल मिल रहा है ,  नमक और शक्कर भी मिल रहा है। चिटफंड कंपनियों के बारे में चर्चा करते हुये सीएम बघेल ने कहा कि अनेक निवेशकों को इन्होंने क्षति पहुंचाई है। इन्होंने झूठे वादे किये और लोगों को नुकसान पहुंचाया। हमने डाइरेक्टर्स को गिरफ्तार करवाया। हमने लगातार इस पर काम किया। इन कंपनियों की संपत्ति खंगाली। राजनांदगांव में 19 हजार लोगों के 15 करोड़ रुपये वापस हुये। देश में पहली बार निवेशकों की राशि वापस हुई है। छत्तीसगढ़ में यह पहली बार हुआ , लेकिन ये सिर्फ राहत की शुरुआत है। हम आगे भी इस पर काम जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि भूमिहीन श्रमिकों के लियै भी योजना बनाकर राशि देने का काम किया है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से भूमिहीन श्रमिकों को साल में सात हजार रूपये दी जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के बारे में पूछने पर सिंगारपुर निवासी परस राम निषाद ने बताया कि योजना की बीते वर्ष की सभी किश्त मिल गई है। परस राम ने बताया कि इस बार की एक किश्त भी उनके खाते में आ चुकी है। ग्रामीणों की माँग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अर्जुनी में कॉलेज खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा अर्जुनी में कॉलेज खोलने की घोषणा पर ग्रामीणों ने भूपेश कका जिंदाबाद के नारे लगाये।उन्होंने कहा कि सार्वभौम पीडीएस से लोगों को आसानी से राशन मिल रहा है। लोगों को खाद्यान्न सुरक्षा देने के लिये चलाई जा रही इस योजना में पात्र लोगों को अब राशन कार्ड बनाना आसान हो गया है। इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के डोंगरगांव विधानसभा के लाल बहादुर नगर हेलीपैड पर पहुंचते ही उनका स्वागत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया। डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू , विधायक खुज्जी छन्नी साहू समेत कई पार्टी कार्यकर्ता हेलीपैड पर मौजूद रहे। यहां से सीएम प्राचीन हनुमान मंदिर और साईं बाबा मंदिर पहुंचे। उन्होंने दोनों जगह पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित भेंट-मुलाकात में कई घोषणायें की। जिसमें लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाने , लाल बहादुर नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने , ग्राम आलीवारा में किसान सुविधा केंद्र खोलने , ग्राम आलिवारा में हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन करने , मांगी खुटा जलाशय निर्माण और जमारी डायवर्सन क्रमांक 2 के प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी करने और माटेकसा से पिनकापार वृहद पुल निर्माण करने की घोषणायें शामिल है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version