गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।राजिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी 30 अगस्त को अपने दौरे के लगभग सभी सभाओं में केन्द्र की भाजपा सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी को आज रक्षाबंधन के पावन दिन गैस सिलेण्डर जैसी रोज की महिलाओं की आवश्यकता में 200 रू. की कमी करने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को मोदी सरकार के इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। राज्य में 59 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। लगभग 34 लाख उज्जवला योजना हितग्राहियों को दोहरा लाभ मिला है। उज्जवला हितग्राहियों को केन्द्र सरकार पूर्व से ही सब्सिडी दे रही है। ताकि गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ ना पड़ें। आज मोदी जी ने उज्जवला योजना के हितग्राहियों सहित सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को त्यौहार का उपहार दिया है। श्री साहू ने कहा कि मोदी ने देश की आधी आबादी अर्थात मातृशक्ति का प्राथमिकता के साथ ध्यान रखा है। मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के देश की सभी महिलाआें के हित में फैसले लिए है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले मोदी जी ने सबसे पहले हमारी बहनों बेटियों माताओं को उनके घर पर शौचालय निर्माण के जरिए सम्मान दिया था। मोदी जी ने गरीब महिलाओं को पक्के मकान की सौगात दी है। उन्होंने अब रसोई गैस के दाम में बड़ी कटौती करने का जो फैसला लिया है उससे केन्द्र सरकार पर अतिरिक्त बोझ आएगा। लेकिन बहनों की खुशी से बढ़कर मोदी जी और भाजपा के लिए और कुछ भी नहीं है। यही कारण है कि महिलाओं के हित में यह फैसला लिया गया है। जिसका असर पूरे देश के आम नागरिकों पर दिखाई देगा। देश के हर निवासी हर परिवार को इस राहत का लाभ मिलेगा।
सीमेंट-छड़़ के बढ़े मूल्य, कांग्रेस के चुनाव टैक्स के कारण बढ़े मूल्य-चंद्रशेखर साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
