शिकायत पर 100 मिनट के भीतर कार्यवाही का प्रावधान

उड़नदस्ता टीम त्वरित कार्रवाई करने के लिए सक्रिय

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के मोबाइल एप्स विकसित किए गए हैं। इसी के तहत सी-विजिल मोबाइल एप आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की ऑनलाइन शिकायत का एक बहुत अच्छा माध्यम है। जिसका उद्देश्य स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने में नागरिकों की भागीदारी एवं जवाबदेही बढ़ाना है। इस एप के जरिए कोई भी व्यक्ति आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायत चंद मिनटों में दर्ज करा सकता है। सी-विजिल मोबाइल एप पर शिकायत प्राप्त होने पर उडनदस्ता एफएसटी तुरंत मौके पर पहुँच कर जरूरी कार्रवाई करेगा।सी-विजिल ऐप पर शिकायतकर्ता शराब, पैसे या मतदाताओं को लुभाने अन्य सामान बांटने या आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। ऐप पर आचार संहिता उल्लंघन का फोटो वीडियो अपलोड करना होगा। शिकायतकर्ता को यह भी लिखने की जरूरत नहीं होगी कि वह कहां है। यानी इस ऐप के जरिए मतदाता भी निगरानी कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से मतदाता फोटो और वीडियो के साथ यदि कहीं कोई गड़बड़ी हो रही हो उस स्थान की लोकेशन भी भेज सकते हैं और लिखकर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं।
ऐसे काम करता है यह ऐप – यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से और एपल यूजर एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन और ऑडियो और फाइल्स एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाती है। इसके बाद भाषा चुनने का विकल्प मिलता है जहां आप हिन्दी या अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना होगा, जिस पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको अपने नाम, पता, राज्य, जिला, लोकसभा क्षेत्र और पिन कोड की जानकारी देनी होगी। ये जानकारियां देने के बाद आपको वेरिफाई पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एप का होम पेज खुल जाएगा, जहां आपको फोटो, वीडियो और ऑडियो के विकल्प मिलेंगे। आप जिस भी माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं, वह विकल्प चुन कर आयोग को आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन की जानकारी पहुंचा सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version