संजय सिंह भदौरिया
सुकमा(गंगा प्रकाश)- आज की भागदौड़ की जीवन शैली के कारण शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए योग की महत्ता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे समय में योग के प्रति जागरूक होकर जीवन में अपनाने की आवश्कयता बढ़ गई है। इसी ध्येय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य श्री राजेश नारा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संभाग स्तरीय योग शिविर का आयोजन सुकमा जिला में किया जायेगा । श्री नारा ने बताया कि बस्तर संभाग के सभी जिले से छात्र-छात्राएं, शिक्षक के साथ ही आम नागरिक भी इस शिविर में भाग लेंगे। साथ ही विद्यालयों में योग शिक्षा दी जाएगी।
रविवार को स्व. हड़मा कवासी स्टेडियम सुकमा में
छात्र-छात्राएं, अधीक्षक आदि को सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग राजेश नारा की उपस्थिति में जिला योग प्रशिक्षक श्री गुलराज शर्मा द्वारा योगाभ्यास (आसन प्राणायाम ध्यान) कराया गया तथा आगामी शिविर के सफल संचालन हेतु चर्चा परिचर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
There is no ads to display, Please add some
