बीजापुर (गंगा प्रकाश)। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुखद और बेहतरीन नजारा देखने को मिला राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर को यादगार बनाने और बच्चों की जिज्ञासा को पूरा करने सुदूर क्षेत्रों के बच्चों को गणतंत्र दिवस के परेड और विभिन्न कार्यक्रम में शामिल किया गया । विदित हो कि सलवा जुडूम के दौरान 18 वर्ष पहले कई स्कूल बंद हो गए थे जिसे जिला प्रशासन और शासन के पहल पर फिर से शुरू किया गया है बीजापुर में सर्वाधिक 194 प्रभावित स्कूलों को पुनः संचालित किया जा रहा है उन्हीं प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों के बच्चों को मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कार और सम्मान मिला इसके साथ ही विधायक विक्रम मंडावी और कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने दोपहर का भोजन भी किया शिक्षा विभाग द्वारा लंच की व्यवस्था कस्तूरबा कन्या स्कूल में आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने स्वरुचि भोज का आनंद लिया। इसके अलावा बच्चों ने कलेक्टर बंगला, एजुकेशन सिटी का भ्रमण भी किया जिसमें विजयपुर ब्लाक के मनकेली, गोरना, कड़ेनार, पेद्दाकोरमा सहित उसूर, भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम के दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे शामिल हुए।
There is no ads to display, Please add some
