सुशासन तिहार के अंतर्गत लोगों से आवेदन लेना प्रारंभ

 

जिला कार्यालय, ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्र के वार्डों में समाधान पेटी स्थापित

लोगों ने अपनी शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन पेटी में डाले

पहले चरण के तहत 11 अप्रैल तक लिये जायेंगे आवेदन

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार का प्रथम चरण आज से शुरू हो गया है। इसके तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों के वार्डों और जिला कार्यालय परिसर में समाधान पेटी स्थापित की गई है। इस प्रकार ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा नगरीय निकाय के कार्यालयों में सुबह 10 से शाम 05 बजे तक आवेदन प्राप्त किए गए। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी गई है, जिसमें लोग अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लिखित तौर पर डाल सकें। सुशासन तिहार के पहले चरण के तहत 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जायेंगे। समाधान पेटी के अलावा ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की भी पोर्टल में व्यवस्था की गई है। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर में भी ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है। विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और मांगों पर आधारित आवेदन कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित की समाधान पेटी में भी जमा किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर ’सुशासन तिहार -2025’ का आयोजन आज 08 अप्रैल से 31 मई के बीच तीन चरणों में किया जाएगा। जिसके तहत इसके प्रथम चरण में  11 अप्रैल तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा नगरीय निकाय के कार्यालयों में सुबह 10 से शाम 05 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से अवगत होने के उद्देश्य से राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करने और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली जाएगी। आवेदन प्राप्त होने के बाद, संबंधित अधिकारियों द्वारा इन्हें एक माह के भीतर निराकृत किया जाएगा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version