सर्व सहमति से टीकम सिंह कपिल को किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष चुना गया

मैनपुर (गंगा प्रकाश)। तहसील मुख्यालय दुर्गा मंदिर प्रांगण मैनपुर में किसान संघर्ष समिति की बैठक रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जन क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे किसानों वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या है सूखे अकाल की स्थिति बन चुकी है किसान यदा कदा अपनी फसल बचाने की कवायद कर रहे खेत में फसल पर दरार स्थिति बन गई है खेत सूख गए हैं यदि पानी दो-चार दिन में नहीं गिरता है तो अकाल की स्थिति निर्मित हो गई है खेत की धान  गेहूं मक्का इत्यादि फसल चौपट हो चुकी है जिसके लिए किसान संघर्ष समिति ने छत्तीसगढ़ सरकार की मुखिया  भूपेश बघेल  को ज्ञापन सौंप कर फसल बीमा एवं क्षतिपूर्ति बीमा राशि के साथ मैनपुर क्षेत्र को सोमवार को अनुभागीय अधिकारी मैनपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रमुख मांगो में सूखा राहत एवं मुआवजा की और किसानों की कर्ज माफी एवं अनेक ज्वलंत मांग को लेकर के यह बैठक आहूत की गई थी वहीं बैठक में किसान संघर्ष समिति की सर्व सहमति से टीकम सिंह कपिल को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है वहीं कार्यकारिणी सहित अन्य पदों की भी घोषणा की गई किसान संघर्ष समिति के वर्तमान में अध्यक्ष  टीकम सिंह कपिल है उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपुर क्षेत्र में शुरू से ही वर्षा नहीं हो रही है नदी नालों में अब तक पानी बहा नही है । किसानों की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है किसान कर्ज लेकर के फसल उगाते हैं ताकि फसल के भरोसे से ही कर्ज को अदा कर सकें ऐसी स्थिति ही हमेशा की ही किसान की रहती है लेकिन इस बार अवर्षा के कारण किसान बड़े चिंतित है जिसको लेकर के यह बैठक आहूत किया गया है जिसमें आप सभी लोग उपस्थित होकर के किसान एकता की आवाज को बुलंद करने के लिए सहयोग किए हैं वहीं वरिष्ठ किसान नेता हेम सिंह नेगी ने कहा कि किसने की स्थिति बड़ी दयनीय हो चुकी है किसान अब करें तो करें क्या । ऐसी स्थिति में आ गई है यदि शासन प्रशासन के द्वारा किसानों की कर्ज माफी एवं क्षतिपूर्ति राशि मुआवजा फसल बीमा की राशि नहीं दी जाती है तो किसानों की स्थिति और भी दयनीय से दयनीय हो सकती है।इस बैठक मेंहेम सिंह नेगी प्रेमसाय जगत टीकम सिंह कपिल योगेश शर्मा चैनसिंह नेताम अंकालूराम भादूराम राजपूत थानुराम पटेल  उमेंद्र ओटी बलिराम ठाकुर एलियाल बाघमार छबिलाल दीवान हसन खान  नाथूराम धुर्वा घनश्याम नागेश काशीराम ईश्वर पटेल प्रेम कुमार पटेल श्याम लाल यादव प्रताप पवन कुमार दीवान लोकेश सांडे हितेंद्र नागेश अभिराम नागेश गोधन नागवंशी सुंदर सिंह कपिल शंकर लाल मरकाम रामस्वरूप मरकाम चैन कुमार ओटी त्रिलोक कश्यप सुरेश कुमार यादव बुधराम ध्रुव झलेश विश्वकर्मा मधुराम यादव पातीराम नागेश भगत राम सोरी महेंद्र बहादुर मरकाम पूनम ध्रुव बोरान यादव लोकेश्वर नागेश डोमार साहू विक्रम दीवान तुलाराम परशुराम नेम तिजूराम जीवनलाल सुखराम कन्हैया लाल में सिंह राम भरोसा महेंद्र परस अजय कुमार सोमांरूराम  नंदकिशोर कल्याण महेश दीवान पुरण निर्मलकर बुधराम रवि शंकर बघेल केशव दीवान छबिलाल दीवान धनेश्रम नेगी राजाराम अंकलूराम यादव रामगुलाल  गंगाराम आनंदराम देव सिंह रोहित भुवन सिंह नेता राजेंद्र पटेल जहां आसपास कोनारी जीडार से लेकर क्षेत्र भर के किसान सम्मिलित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version