अजय चक्रधारी

सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल करने के निर्देश सभी थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई पुलिस के द्वारा 2 स्थाई वारंटी तथा 6 गिरफ्तारी वारंट तामील किया है तो वहीं थाना सूरजपुर पुलिस ने 4 स्थाई व 6 गिरफ्तारी वारंट तामील कर वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया है। 

वारंटियों की धरपकड़ के इस अभियान में चौकी बसदेई पुलिस ने मारपीट व आबकारी एक्ट के मामले में स्थाई वारंटी प्रसाद साहू व मोती सिंह को पकड़ वारंट तामील किया है। इसी प्रकार अलग-अलग मामलों में 6 गिरफ्तारी वारंट तामील किया है। इसी क्रम में थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट, लूट, मारपीट, चोरी के मामले में स्थाई वारंटी तुलसी प्रसाद, श्याम सिंह, राहुल साहू, चैन प्रकाश को पकड़ स्थाई वारंट तामील किया है तथा 6 अलग-अलग गिरफ्तारी वारंट तामील करने में सफलता हासिल किया है। वारंटियों की तामिली हेतु पुलिस टीमें लगातार विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है। इन सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, चौकी प्रभारी बसदेई बृजेश यादव, एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, लिनुस लकड़ा, थॉमस मिंज, आरक्षक अमित सिंह, निलेश जायसवाल, रामसागर साहू, विश्वजीत सिंह, गुरूदेश्वर सिंह, ओम प्रकाश सिंह व प्रदीप सोनवानी सक्रिय रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version