अशोक अग्रवाल

दुर्ग(गंगा प्रकाश)। भिलाई के सूर्या मॉल में संचालित एक क्लब में देर रात विदेशी लड़कियों के साथ रंगीन पार्टियों की खबर मिलते पर पुलिस ने दबिश दी ! लेस्टोमेनिया नामक क्लब में देर रात तक चल रही पार्टी में पुलिस की छापेमारी कर उसे बंद कराया। उस समय क्लब में बड़ी संख्या में लड़कियां थीं। पुलिस ने आबकारी उपायुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि रात 12 बजे के बाद भी क्लब क्यों संचालित हो रहा था ?

एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने मीडिया को बताया कि रात 12 बजे के बाद पुलिस की टीम सूर्या मॉल के लेस्टोमेनिया क्लब में पार्टी के दौरान काफी संख्या में लड़के-लड़कियां थे। महिला बल न होने से क्लब की तलाशी नहीं ली जा सकी। जांच करने वहां केवल शराब और नशीली सिगरेट पीने की बात सामने आई है। पुलिस को भी सूचना मिली थी कि रेव पार्टी चल रही है, लेकिन वहां कोई अन्य ड्रग्स नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे क्लब का खाली करवा कर बंद कराया। रात 12 बजे के बाद क्लब या बार संचालित नहीं किया जा सकता है। ऐसा करना कानून अपराध है। इसको लेकर क्लब के मैनेजर को समझाइश दी गई है कि दोबारा ऐसा न किया जाए।

ऐसा पहली बार नहीं है जब लेस्टोमेनिया रात 12 बजे के बाद संचालित हो रहा है। यहां हर विक- एंड यानी शनिवार बड़ी पार्टी होती है। बाहर से लड़कियां बुलाई जाती हैं। रात 3-4 बजे तक शराब परोसी जाती है। इसे लेकर पहले भी दुर्ग पुलिस और आबकारी की टीम कार्रवाई के लिए जा चुकी है। इसके बावजूद बार संचालक अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है।

आबकारी उपायुक्त को है इसकी जानकारी

ऐसा नहीं है कि रात 12 बजे के बाद क्लब खुले रहने की जानकारी आबकारी अधिकारियों को नहीं है। आबकारी इंस्पेक्टर कुसुमलता जोल्हे ने बताया कि लेस्टोमेनिया क्लब के संचालक को अंतिम चेतावनी भी जारी की जा चुकी है कि वह रात 12 के बाद क्लब संचालित नहीं करेगा। आबकारी उपायुक्त नोहर ठाकुर भी पिछली कार्रवाई के दौरान वहां पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। मगर संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बांग्लादेश व कोलकाता से बुलाई गई थीं लड़कियां

शनिवार को हुई पार्टी में बांग्लादेश और कोलकाता से कई लड़कियों को बुलवाया गया था। पुलिस ने कुछ लड़कियों से पूछताछ भी की, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान नहीं बताई। डिस्कवरी अभी तक पुलिस ने क्या कार्रवाई की यह जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है !


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version