छुरा (गंगा प्रकाश)। संकुल केंद्र कोठीगांव एवं दादरगांव के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय हाई स्कूल कोठीगांव के प्राचार्य रुपेंद्र साहू का भावभीनी विदाई समारोह श्यामलाल सोरी समाज सेवी की अध्यक्षता चमेली ध्रुव सरपंच तथा बी आर हिरवानी सेवा निवृत्त शिक्षक बेल्टुकरी रूखमणी साहू के विशेष आथित्य में सम्पन्न हुआ।
बी.आर. हिरवानी सेवा निवृत्त शिक्षक बेल्टुकरी ने कहा शिक्षकीय जीवन का उद्देश्य केवल अपना पेट पालना ही नहीं अपितु समाज एवम राष्ट्र के लिए साधना स्थली होता है जिसका एक चरण रुपेंद्र साहू ने पार किया अब समाज जीवन में प्रत्यक्ष काम करेंगे अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज सेवी सांसद प्रतिनिधि श्यामलाल शोरी ने स्वरचित कविता से शुरू करते हुए कहा दुनिया भगवान के फुलवारी हरे , हम सब झन ओकर क्यारी हरन शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में अपील करते हुए कहा अधिक मेहनत करके यहां के विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय आत्मानंद जैसे स्कूल में प्रवेश कराने में बडी भूमिका निभाएं सेवा निवृत्त प्राचार्य रुपेंद्र साहू यहां 7 वर्ष अपनी सेवाएं दिए तब से यहां का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा बच्चों में संस्कार अनुशासन स्वयमेव परिलक्षित होता है गरीब बच्चों का शुल्क स्वय जमा कर बच्चों का हित करते थे।
अपने विदाई समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य रुपेंद्र साहू ने कहा मानव बनना सौभाग्य है उसमें शिक्षक बनना परम सौभाग्य है
शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति सदैव समर्पित रहते हैं बच्चों को उत्कृष्ट बनाने के साथ श्रेष्ठ बनाना हमारा परम कर्तव्य है। अपने देश में स्वतंत्रता के बाद नई शिक्षा नीति पहली बार आया है हम सब सौभाग्य शाली है की भारतीय दर्शन एवं हिंदू संस्कृति को देश में बढ़ावा मिलेगा अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण से समाज में श्रद्धा भक्ति आस्था एवं विश्वास बढ़ा है तथा आधुनिकता के साथ राष्ट्रीय भावना का जागरण हुआ है।
शासकीय हाई स्कूल कोठीगांव के प्रभारी प्राचार्य मानकुमारी दीवान शिक्षक नवीन साहू डोमेंद्र साहू जिलेश्वरी दीवान शालिनी मिश्रा ने साल श्रीफल एवं भूली बिसरी याद को तरोताजा रखने पुराने फोटो संकलन का आकर्षक एल्बम भेट किया मिट्ठू राम साहू प्रधान पाठक दादरगांव मायाराम साहू प्रधानपाठक कोठीगांव पंडरीपाली संकुल समन्वयक झामेश्वर ध्रुव संतराम सरपंच चमेली ध्रुव दयालुराम धामेश्वर ध्रुव संतराम नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधियों व कक्षा नायकों ने रुपेंद्र साहू सर का सम्मान किया।
संकुल समन्यक संतराम नेताम ने कार्यकम का संचालन किया शासकीय हाई स्कूल कोठीगांव के प्रभारी प्राचार्य मानकुमारी दीवान ने आभार व्यक्त किया।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
