कार्य के अंतिम दिवस ही पेंशन प्राधिकार पत्र देने के निर्देश जारी


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सेवानिवृत्त होने वाले जिले में कार्यरत शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन एवं परिवार पेंशन प्ररकणों के त्वरित निराकरण के निर्देश जारी किये गये हैं। कलेक्टर आकाश छिकारा ने सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को उनके कार्य के अंतिम दिवस ही पेंशन प्राधिकार पत्र जारी करने के निर्देश दिये हैं। जिससे शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राज्य शासन के मंशानुसार सेवानिवृत्त होने वाले जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को अंतिम कार्य दिवस पीपीओ की प्रति प्रदान कर उन्हें देय स्वत्वों- परिलाभो का भुगतान भी समय से करने के निर्देश जारी किये गये है।
जिला कोषालय अधिकारी श्री बी.के. तिवारी ने बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले सेवकों को समय अनुसार लाभ दिलाने के लिए जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि शासन के मंशानुसार अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्त तिथि के छः माह पूर्व तैयार किया जाना है। साथ ही संभागीय कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय द्वारा प्रकरणों में ली जाने वाले आपत्तियों का भी त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिये गये हैं। जिससे सेवानिवृत्ति तिथि को अधिकारी-कर्मचारी को पेंशन प्राधिकार आदेश प्रदान किया जा सके। साथ ही पीपीओ प्राप्त होते ही ऑनलाईन आभार पोर्टल में आवश्यक एन्ट्री भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। जिससे कोषालय द्वारा समय से पेंशन स्वत्वों का भुगतान कराया जा सके। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि सभी डीडीओ को संभागीय पेंशन कार्यालय में पेंशन के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के भी निर्देश दिये गये हैं। श्री तिवारी ने बताया कि प्रकरणों के निराकरण में विलंब या लापरवाही की स्थिति में संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी के विरूद्ध जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version