बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। कसडोल विकास खंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमरी में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत ललित नारायण साहू जी को उनके सेवाकाल समाप्ति पश्चात उनके स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो शाला विकास समिति स्व सहायता समूह गांव वाले एवम संकुल टेमरी अंतर्गत समस्त शिक्षक शिक्षकाओ ने आदरणीय ललित नारायण सर को रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विदाई समारोह आयोजन  कर  विदाई दिया ।

  ललित  नारायण साहूजी का  सेवा  काल बहुत ही अच्छा रहा आप ने विकास खंड स्तर पर विकास खंड स्त्रोत केंद्र में सपोर्टिंग शिक्षक , साक्षरता अधिकारी, बीआरपी और अन्य पदों पर सेवा दी । तत्पश्चात आपकी पदोन्नति   शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमरी में प्रधान पाठक के रूप में  नियुक्ति हुआ ।और आपने बतौर प्रधान पाठक रहते टेमरी स्कूल के बच्चो के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया । आपकी  इसी सेवा भावना से प्रेरित होकर संकुल के  और विकास खंड के शिक्षक आपको अपना  प्रेरणा स्त्रोत मानते थे।

            विदाई सह सम्मान समारोह का कार्यक्रम मां सरस्वती पूजा से प्रारंभ हुआ छत्तीसगढ़ के अरपा पैरी के धार गीत से कार्यक्रम आगे बढ़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ललित नारायण साहू जी सेवानिवृत प्रधान पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेंद्र नारायण जायसवाल जी समन्वयक कोसमसरा जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सोन सिंह पैकरा जी , गंगा प्रसाद मनहरे जी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संकुल प्राचार्य हेमलाल कैवर्त जी ।

        संकुल स्रोत टेमरी के समन्वयक जगदीश प्रसाद पटेल ने कार्यक्रम में आए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और ललित नारायण साहू जी के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने की बात कही । कार्यक्रम का संचालन योगेश्वर कुमार साहू जी ने  किया इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे विकास खंड के शिक्षक ललित सर के आत्मीयता के भाव से जुड़े रहते थे ।

       इस कार्यक्रम में  स्त्रोत केंद्र टेमरी के शिक्षकों ने पूरा सहयोग दिया स्नेहलता साहू प्रधान पाठक टेमरी प्रदीप कैवर्त , संजय विजन , मिडिल स्कूल टेमरी   प्राथमिक शाला से प्रधान पाठक जीवन लाल यादव योगेश्वर कुमार साहू , सुमित्रा पैकरा , नीलम साहू, शिक्षक भरका स्कूल से प्रधान पाठक मिथलेश पटेल , श्री मति हेम बाई पैकरा ,दिलीप यादव , रामकुमार पैकरा मौहा भाटा टेमरी प्रधान पाठक श्री मति ललिता मानिकपुरी, शेफाली पाण्डे, राम अवतार पटेल कोड़ादामा प्रधान पाठक श्री मति कृष्ण वर्मा, लगनू पैकरा , माधुरी चेलक झालपानी प्रधान पाठक सुनील साहू , भवानी राठिया, बद्री प्रसाद फुरफुंदी प्रधान पाठक धर्मेंद्र जलतारे, गणेश कश्यप फुरफुंदी मिडिल स्कूल प्रधान पाठक ओमप्रकाश भास्कर, मनीषा मरकाम

      विदाई समारोह में गांव वालो का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने जुलूस निकाल कर ग्राम भ्रमण कराया तत्पश्चात ललित नारायण और उसकी अर्धांगिनी श्री मति कुसुम साहू को सभी शिक्षक शिक्षकाओ  ने उनके निवास तक जाकर विदाई दी ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version