एमसीबी/मनेंद्रगढ़ (गंगा प्रकाश)। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एमसीबी जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं बहुत गंभीर बात उन्होंने कहा कि सत्ता में आने का मतलब सिर्फ अपना ही देखना नहीं होता सत्ता में आने का मतलब होता है जिसने सत्ता दिलाई है जिसने आप को चुना है उनका भी ध्यान आपको रखना होता है

सोनहत भरतपुर विधायक एवं मनेंद्रगढ़ विधायक से थाना प्रभारी को लेकर उठाए सवाल मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली थाना प्रभारी पर कई आरोप शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक थाना प्रभारी  पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?

आरोप नंबर 1-बिना फिटनेश वाले वाहन ने दिव्यांग आरोपी को पकड़ने कई पुलिस कर्मी हुए थे रवाना,  जिस वाहन का फिटनेश था फेल,दुर्घटना के बाद हुआ था एक्टिव, वह भी आरोप काफी बड़ा था। 

आरोप नंबर 2-दूसरों की उपलब्धि को अपने सर लेने के लिए स्थल बदला कर मनेन्द्रगढ़ पुलिस के सर सफलता का सेहरा बांधा गया था उस मामले में भी पुलिस पर आरोप है।

आरोप नंबर 3 –बिना महिला पुलिसकर्मी के एक महिला के घर रात में शराब पकड़ने का छापा डालना

आरोप नंबर 4 कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हाइवे पर थाना प्रभारी के सामने की थी गाली गलौज,नहीं हुई कार्यवाही

सत्ता पक्ष एवं मुख्य विपक्ष सिर्फ राजनीतिक बातें कर रहे हैं जनहित के मुद्दे पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी निष्पक्ष आवाज उठा रही है। कुछ पर कार्रवाई ना करना क्या दर्शाता है एमसीबी जिले में पुलिस प्रशासन टाइमपास के लिए रखा गया है। शहर में अवैध कारोबार किस कदर फल फूल रहे हैं यह किसी से छुपा नहीं है पर पुलिस प्रशासन नींद में या फिर नींद की आड़ में कमाई ही इनका उद्देश्य।

आरोप नंबर 5:-प्रशासन के कुछ पद ऐसे होते हैं जिसे व्यवस्था के तहत बदलना अनिवार्य जो साल 2 साल में बदले जाते हैं पर वर्तमान स्थिति में ऐसा होता दिख नहीं रहा बदलने की प्रक्रिया करप्शन व भ्रष्टाचार लोगों को बचाने के लिए की जाती है, अक्सर देखा जाता है कि बैंकों के मैनेजर से लेकर कर्मचारी तक बदले दिए जाते हैं जिला के कलेक्टर, एसपी, तहसीलदार, एसडीएम बदले जाते हैं, थाना के थाना प्रभारी से लेकर उनके निचले कर्मचारी बदले जाते हैं कार्यालयों के बाबू बदले जाते हैं, पर ऐसा कौन सा नस मनेंद्रगढ़ के थाना प्रभारी दबाकर बैठे हैं कि 3 साल में इन्हें बदलने के लिए पुलिस प्रशासन सूची नहीं पाई?


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version