छतीसगढ़ एनएमडीसी के चेयरमैन गिरीश देवांगन वर्चुवली जुड़ विजेता टीम को  दिया 51 हजार का पुरुस्कार।

देवभोग(गंगा प्रकाश):-देवभोग कचना ध्रुवा मिनी स्टेडियम में विगत 4 जनवरी से खेले जा रहे सोनादेव ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ है।आज फाइनल मैच दुर्ग के मोनू इलेवन व देवभोग के बालाजी इलेवन के बीच खेला गया ।दुर्ग की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए  12 ओवर के मैच में 143 रन बनाया था,देवभोग की टीम इन 12 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 110 रन बना पाई।33 रनों से दुर्ग विजयी रहा।समापन के मूख्य अतिथि छतीसगढ़ एनएमडीसी के चेयरमेन गिरीश देवांगन थे, उनके द्वारा विजयी टीम को 51 हजार देने का एलान किया गया था,अपरिहार्य कारणों से यंहा नहीं पहूचे पर वर्चुवली जुड़े रहे,उनकी ऑनलाइन उपस्थिति के बीच कार्य्रकम के अन्य अतिथि जनपद एवं मंडी उपाध्यक्ष सूखचन्द बेसरा व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी के हाथों विजयी टीम को 51 हजार नगद व विजेता कप दिया गया।उपविजेता टीम के कप्तान जितेंद्र बारीक व टीम को रनर कप व 25 हजार नगद इनाम दिया गया।आयोजक मण्डल की ओर से विकास उपाध्याय एव सभी टीम मेम्बर ने गिरीश देवांगन व अन्य अतिथियों के प्रति आभार ब्यक्त किया।

16 टीम ने भाग लिया था मैच में

मैच का शुभारंभ 4 जनवरी को देवभोग सरपँच रेवती प्रधान,जनपद उपाध्यक्ष सुखचन्द बेसरा व कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेश तिवारी के हाथों हुआ था।टीम में दुर्ग ,बिलासपुर,रायपुर के अलावा ओड़िसा के केसिंगा, काटाबांजी समेत बड़े शहरों से कूल 16 टीम ने भाग लिया था।बेहतर प्रदर्शन के लिए बालाजी टीम के राहुल बुनकर को मैन ऑफ दी सीरीज,मोनू 11 के राजू को मेन ऑफ द मैच,बालाजी टीम के संतोष को बेस्ट बॉलर,कप्तान जितेंद्र बारीक को बेस्ट बैट्समैन व आकाश यादव को बेस्ट केचर का खिताब दिया गया।

आयोजन को सफल बनाने में  राजेश तिवारी, घनश्याम प्रधान ,अमित अवस्थी, गोविंद रेंगे,सचिन टांडिया,तेजराज ठाकुर,रमेश ठाकुर, ह्रषिकेश नागेश, तरुण नागेश,योगी चेत्रपाल विजय कश्यप महेंद्र रघुवंशी सुब्रत तिवारी प्रफुल्ल तिवारी,जीत कश्यप,झालेश डोंगरे ,कुलदीप सोनी,सुनील ध्रुव, कमलेश नायक भुजबल माझी,ईश्वर सिन्हा सनत नागेश,गिरधारी बघेल,टूना बारीक दीपेश राव, विकास उपाध्याय की अहम भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version