महाधिवेशन को लेकर कांग्रेसजनो में भारी उत्साह- अरूण वोरा

दुर्ग (गंगा प्रकाश)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 85 वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में शामिल होने शुक्रवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी रायपुर पहुंचे। माना विमानतल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ ही राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आत्मीय स्वागत किया। कांग्रेस का महाधिवेशन शुक्रवार 24 फरवरी से शुरु हो चुका है और 26 फरवरी रविवार तक जारी रहेगा। पार्टी के दोनो राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की गई थी। अगवानी के लिए माना एयरपोर्ट में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। अधिवेशन स्थल पर सोनिया और राहुल गांधी के लिए विशेष इतंजाम किए गए है। इनके लिए अलग कमरे बनाए गए है तथा मिलने जुलने व आराम करने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने कहा कि महाधिवेशन को लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भाजपा बुरी तरह से हताश व निराश हो चुकी है। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा से नफरत को खत्म करने के लिए प्यार का जो संदेश देश की जनता को दिया है इससे पूरे देश में कांग्रेस के लिए अभूत पूर्व माहौल बन गया है उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए बनाया गया छत्तीसगढ़ मॉडल देश के सभी राज्यो के लिए प्रेरणादायी है। श्री वोरा ने महाधिवेशन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, अम्बिका सोनी व छग प्रभारी कुमारी शैलेजा से भी मुलाकात की। राष्ट्रीय नेत्री अम्बिका सोनी ने इस अवसर पर दिवंगत नेता पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल रहे मोतीलाल वोरा का स्मरण किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version