बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। तहसील लवन से 05 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत डोंगरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रभारी प्राचार्य योगेश कुमार साहू के कुशल नेतृत्व के चलते 69 छात्राओ को सरस्वती सायकल योजना का लाभ प्राप्त हुआ।गौरतलब हो कि सोमवार 10 अक्टूबर का दिन छात्राओं के लिए खुशियों से भरा दिन रहा, क्योंकि इस दिन छात्राओं को सरकार की महत्वपूर्ण योजना सरस्वती सायकिल योजना के तहत विद्यालय परिवार के द्वारा सायकिल प्रदान किये गए।जिसका मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच डोंगरा मनोज कुमार टण्डन, अध्यक्षता संकुल समन्वयक भूपेंद्र पटेल ,विशिष्ट अतिथि में वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में साइकल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।विद्यालय एवं बच्चों के लिए एक आदर्श शिक्षक की भूमिका निभाने वाले प्रभारी प्राचार्य योगेश कुमार साहू का विद्यालय के प्रति निष्ठा, समर्पण,एवं सहयोग की भावना से जंहा बच्चों में उत्साह रहता है वहीं स्टाफ भी तनावमुक्त होकर बच्चों को पढ़ाते हैं।यह भी बताना जरूरी है कि योगेश कुमार साहू की कुशल नेतृत्व एवं संवेदनशील कर्तव्यों के चलते पालक एवं जनप्रतिनिधियों में प्रसन्नता देखने को मिलता है।इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए प्रभारी प्राचार्य योगेश कुमार साहू ने बताया कि सरकार ने बच्चों की उचित शिक्षा, उचित देखभाल एवं अनुशाषित संस्कारों की शिक्षा हेतु नियुक्ति किये हैं जिसे ईमानदारी से पालन करना हम सभी शिक्षकों का दायित्व है ।आगे यह बात भी कहा कि बच्चों को साइकिल मिलने पर उनके चेहरों पर ज्यादा खुशी देखने को मिला।बहुत सारे बच्चे पैदल यात्रा कर विद्यालय पहुँचते थे अब सायकिल मिलने के बाद उनकी समस्या दूर हुई है।सरकारी की योजना का शिक्षकों एवं बच्चों ने खूब प्रशंसा किये ।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से प्राचार्य के अलावा संकुल समन्वयक भूपेंद्र पटेल, शिक्षक हरबंस रत्नाकर, डीपी साहू, जय सागर टण्डन, अंजू घृतलहरे, सफाई कर्मी दूज राम वर्मा सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रहा।
सोमवार को प्रभारी प्राचार्य योगेश कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में 69छात्राओं को सायकल प्राप्त हुआ।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
