सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश)।
आपको बता दूं कि सरगुजा जिले के उदयपुर स्कायरिच एजुकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में भव्य आनंद मेला का आयोजन किया गया, सबसे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि रवि अग्रवाल लखनपुर ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती भोजवंती सिंह जनपद अध्यक्ष उदयपुर, विद्यालय के डायरेक्टर श्यामाचरण गुप्ता ,अति विशिष्ट अतिथि बाबूराम अग्रवाल,मनीष अग्रवाल एवं संस्था के प्राचार्य राम प्रसाद गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ, व आनंद मेला में अतिथियों का सम्मान अक्षय तिलक पुष्प गुच्छ श्रीफल एवं साल भेंट कर किया गया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया संस्था के डायरेक्टर ने बताया की आनंद मेला का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व मैनेजमेंट एवं अभिभावक तथा नगर के गणमान्य जनों की सहभागिता तथा उत्साह बढ़ाने के लिए किया जाता है कार्यक्रम से बच्चों में चारित्रिक निर्माण के साथ व्यक्तित्व निर्माण एवं आपसी भाईचारे सहयोग की भावना का विकास होता है,आनंद मेला में विज्ञान प्रदर्शनी, चित्र चार्ट प्रदर्शनी ,गणित प्रदर्शनी, विभिन्न प्रकार के मॉडल,कई प्रकार के व्यंजनों के स्टाल बच्चों ने लगाई जैसे चाट फुल्की, इडली ,डोसा, चाऊमीन, मंचूरियन, मोमोज, भेलपुरी, चाय ,कॉफी ,चना, मूंगफली, ब्रेड पकोड़े ,समोसा, आलू चाप, पाव भाजी ,मंगोड़ी, छोले ,छत्तीसगढ़ी गुलगुला मनिहारी का सामान सहित अनेक व्यंजन इसी प्रकार अनेक विद्यार्थियों ने गेम भी खिला रहे थे,जैसे गिलास गिराओ ,रिंग फेको, तीरंदाजी, निशाना लगाना, फूग्गे से गिलास के ऊपर गिलास रखना,मॉडल में ग्रामीण शहरी घर, मिसाइल,पवन चक्की , गार्डन, पानी फिल्टर ,चिड़िया का घोंसला, झूला ,हृदय का मॉडल, सौर ऊर्जा स्रोत ,कंपोस्ट खाद का निर्माण
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी नाचा ,सरगुजिया नाचा ,जसपुरिया नाचा, जस गीत ,नाच विविध वेशभूषा ,फैंसी ड्रेस, देश भक्ति ,गीत चुटकुले अनेक प्रकार के मनोरंजनात्मक कार्यक्रम छार्त्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया,जिसे देखकर व्यंजनों के स्वाद, मॉडलों के अवलोकन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाये ,
उक्त अवसर पर नगर ग्राम के गणमान्य नागरिक शिक्षक ,विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल ,व्यापारी भजन मंडली, मंदिर मठ के पुजारी सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर आलम,विजय अग्रवाल,गुरुबचन सिंह सोनी , कन्हाई राम बंजारा,भरतलाल गुप्ता, मनीष अग्रवाल ,सुदर्शन अग्रवाल ,श्रीमती विभा सिंह,बिमल शर्मा ,अंजना गुप्ता ,सरोज अग्रवाल ,रविंद्र सिंह, सुरेश अग्रवाल ,सावन अग्रवाल ,अमर बंसल, सीताराम जायसवाल , दीपक बंसल ,शुभलाल राजवाड़े,डां अविनाश गुप्ता ,अमन यादव, दिलीप गुप्ता, नंदलाल राजवाड़े ,पृथ्वी पाल, शारदा महिला मंडल के समस्त सदस्य बहनों सम्मानित अभिभावक बंधुओ की गरिमामयी उपस्थित रही
कार्यक्रम का समापन आचार्य राम प्रसाद गुप्ता जी ‌के आभार प्रदर्शन एवं कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version