जितेंद्र सिंह ठाकुर
क्षेत्र की जनता खुशहाल – विधायक
धरमजयगढ(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के द्वारा क्षेत्र में करोड़ों रुपए विकास कार्य के लिए दिए जा रहे है वहीं विधायक मद से धरमजयगढ़ नगर में भी कई करोड़ो के सामाजिक भवन पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है ऐसे में आज धरमजयगढ़ के विधायक लालजीत सिंह राठिया खुद स्कूटी चलाकर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान विधायक ने राजा विक्रमादित्य का उदाहरण देते हुए कहा की क्षेत्र की जनता खुशहाल है या नहीं इसका पता उनके बीच अनजान बनकर जाने से होता है उन्होंने आगे बताया की सभी निर्माण कार्य प्रगति पर है और क्षेत्र की जनता खुशहाल है।आपको बता दे की धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया के कार्यकाल में कई ऐसे निर्माण कार्य चल रहे है जिसकी मांग लंबे समय से क्षेत्र की जनता करती आ रही थी जिसमे कई सड़क निर्माण कार्य,नरकालो पुलिया निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल है।
There is no ads to display, Please add some
