गरियाबंद/ फिंगेश्वर( गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर ग्राम सरगोड में शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई प्रभावित होने चाहिए पालकों में खासा आक्रोश व्याप्त है। स्कूल में दर्ज कुल 40 बच्चों के लिए प्रधान पाठक सहित 2 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है मौके पर एकमात्र शिक्षक के भरोसे 5 कक्षाएं संचालित होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पढ़ाई किस तरह प्रभावित हो रही है। स्कूल में प्रधान पाठक के नहीं होने से पढ़ाई ठप होने को लेकर शिक्षा अधिकारी के पास लिखित में शिकायत करने पर जिम्मेदार अधिकारी ने सार्थक जवाब नहीं दिया अब ग्रामीणों ने स्कूल में ताला बंद करने की चेतावनी दी है।
There is no ads to display, Please add some
