गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर के प्रांगण में जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहु ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे की सलामी ली और राष्ट्रीय पर्व में संबोधन करते हुए कहा की जो संघर्ष त्याग बलिदान कर सब कुछ निछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को याद कर नमन किये, व तिरंगे झंडे के महत्व को बताते हुए देश के युवाओं को प्रेरित कर सभी समाज को नई दिशा दशा दिखाने का प्रयास किया और आपसी भाईचारा व सामाजिक समरसता के भाव को प्रेरित करने पर जोर दिया।
जनपद पंचायत फिंगेश्वर द्वारा अच्छी पहल करते हुए लगातार द्वितीय वर्ष मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया ताकि बच्चों की उम्मीद व हौसला बुलंद हो और उन मेधावी छात्रों के सम्मान से प्रेरित होकर अन्य छात्र भी पढ़ाई के क्षेत्र में अपना कदम आगे बढ़ाएं सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल शील्ड पेन डायरी प्रशस्ति पत्र देकर सभी छात्र व उनके पालक का भी सम्मान किया गया। सम्मानित किए गए मेधावी छात्रों में होनिशा साहू प्रदेश में कक्षा 12वीं में प्रदेश में दूसरा स्थान 98.83, शौर्य शुक्ला प्रदेश में नव्वा स्थान इनके साथ 10वीं 12वीं के टॉप टेन विद्यार्थियों का सम्मान जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, बी ई ओ रामेंद्र जोशी, जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, सभापति संतोष सेन, जनपद सदस्य राधेश्याम साहू, भुनेश्वरी साहू, नागेश्वरी सिन्हा, होरीलाल साहू, टोमेश्वरी रात्रे, पार्षद सुनीता श्रीवास, मंजू हरित, सीमा ठाकुर, करीम खान, एच.एल.साहू, धनराज सूर्यवंशी, हरिशंकर श्रीवास्तव, पत्रकार अंकुर पहाड़िया, जितेंद्र शर्मा, दीपक पोद्दार, पूर्व पंचायत इंस्पेक्टर नूतन साहू सहित अधिकारी एवं कर्मचारी ने किया।
There is no ads to display, Please add some
