फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत वर्ष 2023 – 24 के लिए आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला व्यापार व उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से मिली जानकारी अनुसार इसके तहत पात्र हितग्राहियों को व्यवसाय के लिए अधिकतम राशि ₹ 2 लाख वाह सेवई काय के लिए अधिकतम ₹10 लाख सच ₹25 लाख तक का ग्रीन बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि फिंगेश्वर के विभिन्न न बैंक शाखाओं को लक्ष्य आवंटित किया गया है। इनमें बैंक ऑफ़ बरोदा शाखा फिंगेश्वर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा फिंगेश्वर, राज्य ग्रामीण बैंक फिंगेश्वर एक एक लक्ष्य आवंटित किया गया है। इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र दो प्रतियों में व दो फोटो अंकसूची आठवीं दसवीं सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति व निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड राशन कार्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमीन का दस्तावेज किरायानामा बैंक पासबुक की छायाप्रति शपथ पत्र दस्तावेजों के साथ कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में कार्यालयीन समय पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some
