छुरा (गंगा प्रकाश)-स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन नगर के सांस्कृतिक भवन में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य, केसरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य, तोकेश्वरी माझी जनपद अध्यक्ष, खोमन चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष, गौरव मिश्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, राजेश साहू जिला अध्यक्ष एवं कीर्तन साहू विकास खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे, कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पेड़ प्रदान कर उनका सम्मान किया गया ,कार्यक्रम में रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि मित्तानिनो का कार्य सराहनीय है उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है, यह एक ऐसा कार्य है जिसमें सरकार द्वारा नही के बराबर राशि प्रदान की जा रही है मित्तानिनोद्वारा महामारी के दौरान भी किया गया है, आज गांव में किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो तो लोग उसे पहले मित्तानिनो दरवाजा खटखटा तेहैं यह सब लोगों की मेहनत का प्रतिफल है ,उन्होंने लोगों का विश्वास जीता है और लोग अपनी समस्याओं को तुरंत उन को बताते हैं और उनका सलाह लेते हैं, इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य केसरी धुव ने उनकी प्रशंसा करते हुए कार्यों को सराहा साथ ही साथ दोनों जिला पंचायत सदस्यों ने मितानिन प्रशिक्षण भवन के प्रदान करने का आश्वासन दिया, जनपद पंचायत के सी इ ओ द्वारा सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया एवं विकास खंड चिकित्साअधिकारी कीर्तन साहू ने कहा कि मितानिन स्वास्थ्य विभाग की नीव है और स्वास्थ्य विभाग बिल्डिंग है, सम्मेलन में 303 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें स्वास्थ्य विभाग के 4,जनपद के 195 महिला बाल विकास के 40, पीएनई के विद्युत विभाग के आवेदन प्राप्त हुए, स्वच्छता सम्मेलन का उद्देश्य की सेवा पर समुदाय की निगरानी को अपनी समस्या रखने का अवसर देना, अधिकारियों को समस्याओं से समाधान से अवगत कराना, पंचायत के सदस्यों का स्वास्थ्य से जुड़ाव, कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं मितानिन बसंत जैन जिला समन्वयक, दामिनी साहु ब्लॉक समन्वयक, खेलावन साहु ब्लॉक समन्वयक, राजेश्वरी साहु स्वस्थ्य पं. समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षिकाओ में संतोषी, मंजुषा, पुनिता, सरिता,बुंदेश्वरी, रेणु, तिरीथ, गोदावरी, अनिता, लक्ष्मी, तारणी, कृष्णा, नेमीन, देवकी, श्याम, रायमती, प्रमिला, उगेश्वरी,लीला, सविता, जाफरीन, शैलेंद्री ने बहने अधिक संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम में मंच संचालन दामिनी साहु ने किया।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
