बेमेतरा । जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आज 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ कलेक्टर रणवीर शर्मा की उपस्थिति में हुआ | इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व खेल एवं युवा कल्याण प्रभारी सुश्री पिंकी मनहर उपस्थित थी। इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण मे क्रिकेट, कराते, खो खो, योग व फुटबॉल का कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अपने उद्बोधन मे बताया कि वे जब से बेमेतरा मे ज्वाइन किये उसके दूसरे दिन से ही नियमित रूप से स्टेडियम आ रहें हैं, उन्होंने बेमेतरा के नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि वे भी आए और स्टेडियम का सदुपयोग करें, क्योंकि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।खेल को खेल भावना से खेले, खेल मे अपार संभावनाये है।उन्होंने सभी बच्चो को मोबाइल से दूरी बनाने को कहा और उन्हें खूब खेलकर अपनी क्षमता बढ़ाने प्रोत्साहित किया । उन्होंने बच्चों में खेल के प्रति जोश लाने कविता कही कि दम है तो निकलो आगे, मगर अपने आप से, आज थोड़ा, कल ज्यादा और उससे ज्यादा कविता के माध्यम से जोश भरा | उन्होंने बच्चों से कहा की अभी आपके पास समय है आप अभी विद्यार्थी है, ज्यादा नही तो कम से कम 1 घंटे आप मैदान मे दे और खेल से जुड़े रहे ।
इस अवसर पर एसडीएम पिंकी मनहर ने अपने उद्बोधन मे सभी बच्चो से अपील कर प्रशिक्षण का लाभ लेने की बात कही और आगामी प्रतियोगिताओ मे हिस्सा लेकर अपना और अपने जिले का नाम रोशन करने को कहा | कराते कोच अजय वर्मा ने कराते खिलाडियों से कराते का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। खेल प्रभारी सुश्री पिंकी मनहर ने सभी प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण सामग्री वितरित की।इस अवसर पर स्टेडियम के कर्मचारी, बच्चे आदि उपस्थित रहे।
स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में हुआ 21 दिवसीय खेल प्रशिक्षण का आगाज
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
