गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा छुरा में आदर्श सरस्वती महिला मंडल के बहनों के साथ छुरा में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें छुरा नगर की आदर्श सरस्वती महिला मंडल की सभी बहने उपस्थित थे एवं स्वालंबी महिला विकास समिति के द्वारा नगर के रामायण मंडली महिला रामायण मंडली का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया नगर की गायत्री परिवार की माता का दीप यज्ञ धर्म जागरण के लिए स्मृति चिन्ह भेट कर नारी सशक्तिकरण के लिए सा सम्मान स्मृति चिन्ह भेt किया गया सोनई रूपी क्षेत्रीय समूह की बहनों का महिला सशक्तिकरण आजीविका के तहत सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

छुरा नगर की मितानिन बहनों को भी सह सम्मान स्वास्थ्य जागरूकता के तहत स्वावलंबी समिति के द्वारा स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया सम्मान की इसी  कड़ी में ओम शांति की दीदी का आध्यात्मिक प्रचार प्रसार के लिए धर्म जागरण के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया नगर की ऑलराउंडर से संबोधित कर नगर की सरोज ध्रुव दीदी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवम् मुख्य मंत्री से पुरुस्कृत बहन रानी निषाद को ईको फ्रेंडली आर्टिस्ट्स के खिताब से नवाजा गया। श्रीमती पुनिता साहू को महिला सशक्तीकरण के लिए पुरुस्कृत किया गया। निधि झा को संस्कृतिक नृत्य के लिए सम्मानीत किया गया।

इस दौरान स्वावलंबी महिला समिति की अध्यक्ष तनु साहू ने कहा कि महिलाओं ने आसमान को छूने से लेकर समुद्र की गहराई को नापने तक का काम किया है। उन्होंने एक कविता का पाठ भी किया। कि आज चौतरफा प्रगति के दौर में भी स्त्री के लिए अपने हिस्से के एक मुट्ठी आसमान को पाना कितना मुश्किल है। समाज की तरक्की का पैमाना नौकरी और शिक्षा नहीं है। लोगों की सोच में अब भी बदलाव की जरूरत है।औरत होती है लोहे की तरह मजबूत: स्त्री में ही वह गुण है जो मकान को घर बनाती है। वह उसे सजाती, संवारती और व्यवस्थित रूप देती है। स्त्री के बिना किसी घर की कल्पना नहीं की जा सकती है। नारी को सम्मान मिलने पर समाज होता है आज स्त्री और पुरुष कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। देश में दोनों का योगदान है। वह समाज सभ्य समाज होता है, जहां नारी को सम्मान मिले।और इसी तर्ज़ में आज हमारी समिति स्वावलंबी महिला विकास  समिति के द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हमारी बहनों को सम्मान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में आदर्श सरस्वती महिला मंडल के द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी महिला मंडल के द्वारा फैंसी ड्रेस कंपटीशन प्रतियोगिता एवं व्यंजन प्रतियोगिता एवं “मैं नारी”अभिव्यक्ति विचार उद्बोधन प्रतियोगिता रखा गया था जिसमें फैंसी ड्रेस में श्रीमती रश्मि गुप्ता प्रथम स्थान व्यंजन प्रतियोगिता में सोनाली कोठारी प्रथम स्थान अभिव्यक्ति मैं नारी के लिए आरती गुप्ता को प्रथम स्थान एवम् उत्कृष्ठ पोशाक एवम् प्रदर्शन के लिए श्रीमति अंजु अग्रवाल छुरा को दिया गया दिया गया।

सभी प्रतिभागी माताओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सह सम्मान मोर पंख स्वावलंबी महिला विकास समिति के द्वारा भेंट किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से छुरा नगर की तहसीलदार उपस्थित थी नगर की प्राचार्या सरोज शर्मा दीदी उपस्थित थे एवं स्वालंबी महिला विकास समिति के सभी सदस्य एवं अध्यक्ष उपस्थित थे। सभी ने उत्साह एवं उमंग के साथ एक दूसरे का पीठ थपथपा कर उत्साहवर्धन करते हुए एक दूसरे को बधाइयां देकर महिला मंडल एवं स्वावलंबी महिला विकास समिति आपसी परिचत्मक मिलन के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। स्वावलंबी महिला विकास समिति की अध्यक्ष तनु साहू, नेहा जॉन, प्रीति मिश्रा, सारिका महाडीक, धानी मानिकपुरी, गुलेश्वरी ठाकुर, प्राची कुटारे, पुनिता साहू, पद्मनी साहू, बिंदु वर्मा, मुक्ति देवांगन, त्रिवेणी देवांगन, विनीता शर्मा, निधि झा, सीमा शर्मा एवं आदर्श सरस्वती महिला मंडल से महिला मंडल की अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version