स्वास्थ्य पंचायत जनसंवाद कार्यक्रम के मितानिन सम्मेलन में शामिल हुए विधायक नाग

विधायक बोले क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रत्येक मुद्दे और विषय पर मितानिन बहनों के हूं साथ

 मितानिन भवन के लिए 5 लाख रुपए तो वही अस्पताल में शौचालय निर्माण एवं बोरिंग की किए घोषणा

सुमन साहा

कांकेर (गंगा प्रकाश)। अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाएं घर-घर पहुंचाने में हमारी मितानिन बहिनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मितानिन बहने शासन द्वारा संचालित की जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी गांव-गांव, घर-घर पहुंचाती हैं। विधायक नाग गुरुवार को पखांजूर के नया बाजार स्तिथ बस स्टैंड में समस्त ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति द्वारा स्वास्थ्य, पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मितानिन सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक नाग ने कहा कि मितानिन बहनों के इस कार्यक्रम में मैं आपका हृदय से अभिनंदन करता हूँ, आज आपके बीच उपस्थित होकर मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है। समाज में मितानिनों का महत्व सर्वविदित है विशेषकर ग्रामीण अंचलों में शासन की स्वास्थ्य संबंधी लोक कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान है आपका यह परिश्रम आपके लिए आजीविका भी है और समाज की सेवा भी, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का आप जो कार्य कर रहे हैं, उसके सुखद परिणाम प्राप्त होने लगे हैं। मैं आपसे यह भी कहना चाहता हूँ कि आपका काम एक दिन का काम नहीं है। यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसलिए आपका सतत् सजग और समर्पित होना आवश्यक है।

विधायक नाग ने कहा कि जहां तक शासन से आपकी कुछ अतिरिक्त अपेक्षाओं को प्रश्न है तो इस संदर्भ में मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रत्येक महत्वपूर्ण अवसर पर समाज में आपकी उपयोगिता और महत्व को स्वीकार किया है साथ ही आपके लिए जो बेहतर हो सकता है वह किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा। श्री नाग ने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रत्येक मुद्दे और विषय पर मैं आपके साथ हूँ इस क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकताएं पूर्ण हो और हमारे इस क्षेत्र का समुचित विकास हो यह मेरा संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े किसी भी कार्य को करने के लिये हम और हमारी सरकार कृत संकल्पित हैं। क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूर्ण करने संबंधी सभी काम कराते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की कोई भी योजना अथवा निर्माण कार्य के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का हम लाभ लें, साथ ही यह भी स्मरण रखें कि सार्वजनिक सम्पत्ति के रखरखाव की नैतिक जिम्मेदारी हम सबकी है । उन्होंने यह आग्रह भी किया कि अपने ग्राम के विकास के लिये सभी संकल्पित होकर आगे आयें ।

मितानिनों की मांग पर विधायक नाग ने दी विकास की सौगात

मितानिन सम्मेलन में मितानिनों ने विधायक नाग से एकाएक अपनी समस्याएं भी बताई और उसके निवारण के लिए निवेदन भी किया । विधायक नाग ने भी सभी की समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया और उन्होंने मितानिनों द्वारा एक स्वर में की गई मितानिन भवन की मांग पर अपनी सहमति जताते हुए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की एवं सिविल अस्पताल में नवीन शौचालय निर्माण और पेयजल के लिए बोरिंग के स्थापना की घोषणा की ।

इनकी रही मौजूदगी

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा, मितानिन जिला समन्वयक सावित्री मंडावी, एल्डरमैन जगदीश साहा, अमल बड़ाई, ब्लॉक समन्वयक संगीता बोस, दीपिका मंडल, महासरस्वती मड़ई, भुनेश्वर साहू, मोतीलाल शील, निरंजन ढाली, सुशीला मंडल, भगीरथ हालदार, सुधीन अधिकारी, हर्षित दास, रंजीत बैरागी, प्रकाश राय, अभिराज ढाली, तुलसी बैरागी, देवलाल नेताम, जुतिका राय, जानकी गावड़े, मनिका विस्वास, सरिता करेकट्टा, रूपाली सरकार, मिनती शील, सविता ध्रुव, सुनीता ढाली समेत सैकड़ों की संख्या में मितानिन मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version