स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां व खेल प्रतियोगिता का आयोजन

महासमुंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवम् जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ एवम् स्वीप नोडल अधिकारी एस. आलोक, सहायक नोडल रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद के द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से मिनी स्टेडियम महासमुंद में शनिवार 6 अप्रैल स्वीप गुड़ मॉर्निंग महासमुंद के तहत बास्केटबाल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिक्रेट, नेटबॉल, संखली, रस्सा कसी, एथलेटिक्स, कराते, योगा, जुंबा डांस आदि किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने जिले में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को *वोट ज़रूर करें* मानव श्रृंखला बनाकर एवम् नारे के साथ मतदान का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस, वन, शिक्षा, समाज कल्याण, नगर पालिका परिषद, खेल एवम् युवा कल्याण, आईटीआई, डाइट कॉलेज, पीजी कॉलेज, नव किरण, फिजिकल ट्रेनर्स, हिट होप योगा जुंबा, सत्यम योग, कराते क्लॉस, खेल संघ, नेहरू युवा केंद्र, विभिन्न विद्यालय/महाविद्यालय व नागरिक शामिल हुए। आयोजन में महिला एवं पुरुष कुल 870 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ शामिल हुए व स्वयं मतदान करने और लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। आयोजन में स्वीप जिला नोडल अधिकारी एस. आलोक ने लोगों को मतदान करने के साथ, सब मिलकर नागरिकों को जागरूक करने कहा, इस अवसर पर स्वीप सहायक नोडल रेखराज शर्मा, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे, हिरेंद्र साहू, सेवन दास, अंजनी साहू, नीलम सिंहा, ईश्वर चंद्राकर, टेक राम सेन, चारू लता गजपाल, हितेश यादव, एवन साहू आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विजेता जोशी, द्वितीय सुरेखा ध्रुव, अनिशा मिंज रहीं, संखली प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों में प्रियांशु साहू, विजेता, राधिका दिवान, प्रीति, रूखमणी ठाकुर, तिलेश्वरी, सुरेखा रहीं। गोला फेंक में प्रथम स्थान वर्षा सोनटके, द्वितीय प्रीति, तृतीय कामिनी ध्रुव को प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में खेल एवम युवा कल्याण द्वारा जिले में स्वीप अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया जा रहा हैं जिसमें स्लोगन, मिनी स्टेडियम में दिवाल लेखन व चित्रकला, स्वीप बास्केटबाल प्रतियोगिता, अन्य खेल गतिविधियां आयोजित किया गया। 13 अप्रैल शनिवार को मिनी स्टेडियम महासमुंद में स्वीप गुड़ मार्निंग महासमुंद का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों एवम् संस्था, खिलाड़ियों नागरिकों को शामिल होने अपील किया गया हैं। 13 अप्रैल को स्वीप क्रिक्रेट टूर्नामेंट में पैरा स्पोर्ट्स खेल व्हीलचेयर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की राष्ट्रीय क्रिक्रेट खिलाड़ी शामिल होकर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को 26 अप्रैल को शतप्रतिशत मतदान कर जिले का प्रतिशत बढ़ाने संदेश देगें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version