फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए हजारों करोड़ के लोकार्पण शिलान्यास पर तंज कसते हुए एवं महंगाई के साथ-साथ सरकार द्वारा सुविधा देने पर की जा रही कोताही की चर्चा करते हुए फिंगेश्वर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि आम आदमी का पेट राशन और सब्जी दूध से भरता है जो बहुत महंगा है। जनता की पहुंच से बाहर हो रहा है। हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट की आव्हान देने से पेट नहीं भरेगा महंगाई कम होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रायपुर प्रवास पर महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि पिछले साल भर में क्रूड आयल की खरीदी में 58 हजार करोड़ से ज्यादा का मुनाफा तेल कंपनियों ने कमाया है। जो वास्तव में आम जनता के हक का पैसा है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत से आम उपभोक्ता वस्तुओं के दाम प्रभावित होते हैं। कच्चे तेल के दामों में 40% कमाई का लाभ सीधे जनता को मिलना चाहिए। श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ की राजधानी प्रवास प्रदेश की 15 करोड़ सीनियर सिटीजन को रेलवे कनेक्शन की पुरानी मांग को पूरी करने की अपेक्षा की है। आज नागरिक पूरे जीवन पर्यंत विभिन्न प्रकार से टैक्स भरता है। जीवन के अंतिम पड़ाव में सरकार से सुविधाओं की आशा करता है। पिछली सरकारों ने रेलवे यात्रा में 40% व 60% की रियायत दी थी जिसे केंद्र की मोदी सरकार ने छीन लिया है। जबकि इससे सरकार पर बहुत ज्यादा भार नहीं पड़ता है। मोदी को बुजुर्गों को हक रेलवे कनेक्शन बहाल करना चाहिए। अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि गरीब लोगों की टमाटर चटनी ₹100 किलो से अधिक भाव से मिल रही है। चावल गेहूं दाल तेल सब्जियां दूध शक्कर सभी के भाव आसमान छू रहे हैं। गरीब परिवारों ने जीरे का तड़का लगाना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन की यात्रा सुविधाजनक तो है लेकिन किराया गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों की पहुंच से बहुत दूर है। यात्री सुविधाओं का लाभ आम जनो तक पहुंच सकें इस दिशा में विचार किया जाना चाहिए।
हजारों करोड़ की सौगात देने से पेट नहीं भरेगा महंगाई कम होनी चाहिए – जितेंद्र शर्मा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
