गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज संकल्प पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए महासमुंद लोकसभा के भाजपा नेताओं ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र हमारे लिए संविधान की तरह पवित्र दस्तावेज होता है। पिछले दस वर्षो से हमने यह साबित किया है कि भाजपा अपने घोषणा पत्र के एक-एक शब्द पर अमल करती है जैसा हमने मोदी जी की गारंटी में कर के दिखाया है। खासकर पिछले दस वर्षो में मोदी जी ने जो किया है वह विश्वास बहाली का नया अध्याय है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि आज का दिन बड़ा ही पावन है। आज असम से लेकर बंगाल और तमिलनाडू तक देश भर में अलग अलग रूपों में त्यौहार मनाया जा रहा है। कहीं वैसाखी की धूम है। उन्होंने कहा कि आज देवी उपासना का पर्व नवरात्र का भी छठा दिन, माता कात्यायनी जी का भी दिन है। और जैसा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा भी कि कात्यायनी माता के दोनों हाथ में कमल है। इससे अधिक पावन संयोग की बात और क्या होगी ? पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि इसी संयोग के अवसर पर सोने पे सुहागा की तर्ज पर आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वीं जन्मजयंती भी है और इस पवित्र अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के रूप में जनता जनार्दन के सामने प्रस्तुत किया है। वास्तव में यह घोषणा पत्र भारतीय लोकतंत्र के प्रति भरोसे का विश्वास बहाली का, भारत के भविष्य का एक सुनहरा रोडमैप है। भाजपा के पिछले संकल्प पत्र की चर्चा करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित एवं भाजयुमों के जिला उपाध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि 2014 और 2019 का हमारा संकल्प पत्र हमारा ऐसा विजन डॉक्युमेंट था जिस पर लोगों को सहज विश्वास नहीं होता था, लेकिन पिछले दस वर्ष ने यह साबित किया है कि भाजपा अपने द्वारा घोषित घोषणा पत्र के एक एक शब्द पर अमल करती है। मोदी जी द्वारा जारी भाजपा का संकल्प मोदी की गारंटी 2024 पर भाजपा नेता एवं राजिम मंदिर समिति के उपाध्यक्ष बोधन साहू ने कहा कि 2024 का यह घोषणा पत्र 24 बिंदुओं पर आधारित है। कुल 76 पेज का यह घोषणा पत्र आजादी के 75 वर्ष के बाद का आधुनिक भारत के भविष्य का निर्माण करने वाला घोषणा पत्र है। इसमें 24 स्तंभों में से 10 सामाजिक और 14 आर्थिक स्तंभ है। जैसा कि हमने मोदी गारंटी में करके दिखाया है और जिस तरह पिछले दस वर्षो में मोदी जी ने किया है वह विश्वास की बहाली का एक नया अध्याय है। जिला पंचायत सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे ने कहा यह युवा भारत की युवा आकांक्षाओं को प्रतिबिंब है। पिछले 10 वर्षो में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर हुए। 70 से ऊपर के बुजुर्ग चाहे वे किसी भी आय वर्ग से हो, उन्हें आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। 4 करोड़ पक्के घर बने है। तीन करोड़ और नए घर बनेंगे। ससत सिलेंडर घर घर पहुंचाया है, अब पाइपलाइन से पानी घर घर पहुंचाने की योजना है। करोड़ो परिवारों का बिजली बिल जीरो करने और उन्हें बिजली से कमाई करने की योजना पर काम होगा। पीएम सूर्य योजना के तहत अब लोग बिजली बिल नहीं देंगे बल्कि बिजली पैदा करने से कमाई भी होगी, ऐसी तकनीक पर काम होगा। वास्तव में भाजपा का घोषणा पत्र सबका साथ-सबका विकास का सही मायने में प्रतिनिधित्व करता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version