गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खो खो कबड्डी फुगड़ी पिट्टूल जैसे अन्य खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल को लेकर स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने खेलों के प्रति जागरूकता लाने खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023- 24 का आयोजन 17 जुलाई को हरेली त्यौहार से किया गया। इस अवसर पर विकास खंड स्तरीय का आयोजन नगर पंचायत फिंगेश्वर की शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में राजीम विधायक अमितेश शुक्ला के मुख्य अतिथि में किया गया। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ अजय पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में आयु वर्ग को 3 वर्गों में रखा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक के प्रतिभागी होंगे दूसरा वर्ग 18 से 40 वर्ग की आयु सीमा तक और तीसरे वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। सभी वर्गों में अनेक प्रकार की खेलों का समावेश किया गया है। जो पारंपरिक रूप से ग्रामीण इलाकों में खेला जाता है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा अनुसार ग्रामीण प्रतिभाओ एवं खेलों को बढ़ावा देने इसका आयोजन विकासखंड स्तर पर हो रहा है। सीईओ अजय पटेल ने बताया कि सावन महीने की अमावस्या में हरेली का त्यौहार मनाया जाता है। हरेली मुख्यता खेती किसानी से जुड़ा पर्व है और यह छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्वों में से एक है। इस त्योहार के पहले किसान अपनी फसलों की बुवाई या रोपाई कर लेते हैं और इस दिन कृषि संबंधी सभी यंत्रों नगर गेंती कुदाली फावड़ा समेत कृषि के काम आने वाले सभी तरह के औजारों की साफ-सफाई कर उन्हें एक स्थान पर रखकर उसकी पूजा अर्चना करते हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस वर्ष भी हरेली तिहार को व्यापक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी दिन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत भी विकासखंड में हो रही है जिसमें विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेते हैं। जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों सम्मिलित हैं। गत वर्ष इन खेलों के आयोजनों में विकासखंड के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
