उड़ीसा से जल लाकर भगवान भोलेनाथ को करेंगे जलाभिषेक
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। इस बार सावन का महीना आठ सोमवार वाला होगा। 19 सालों के बाद ऐसा संयोग बना है। इस बार भक्त ज्यादा समय तक बाबा भोलेनाथ की पूजा और जलाभिषेक कर सकेंगे। कंवरिया बोलबम के जयकारों से माहौल भक्तिमय होगा। ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम हरदीभाटा के नवयुवक बोल बम कांवरियों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उड़ीसा भारन से जल लाकर भगवान भोलेनाथ भाटीगढ़ में जलाअभिषेक करेंगे। इस वर्ष बोल बम कांवरियों का 13 वा साल है बोलबम कांवरियों ने प्रथम वर्ष भूतेश्वर नाथ गरियाबंद कुलेश्वर महादेव राजिम पाताल गंगा बोडेन उड़ीसा सिरपुर रुद्री धमतरी पतोरा उड़ीसा चंपारण धरमगढ़ सिहावा छुएहा बड़े गोबरा से अब इस वर्ष भारन उड़ीसा से जल लाकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे। बोलबंम कावरियों में गजेंद्र यादव भूपेंद्र साहू सेवन सोनवानी योगेंद्र सोनवानी वेदांत आर्य यश कुमार मुकेश यादव लोचनध्रुव छन्नू मुकुंद निर्मलकर जतिन यादव संजू निर्मलकर उमाशंकर साहू दिनेश कुमार वीरेंद्र ध्रुव कमलेश कश्यप रूपेश कश्यप मनीष निर्मलकर दिनेश यादव चंद्रशेखर निर्मलकर आदि बोल बम कांवरिया द्वारा भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some
