सितेश सिरदार लखनपुर(गंगा प्रकाश)। जनदर्शन में एक ग्रामीण महिला ने हल्का पटवारी के ऊपर 7000रूपए घुस लेकर पट्टे का विभाजन नहीं करने का आरोप लगाकर कलेक्टर से शिकायत कर पट्टे के विभाजन की मांग की है।मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आवेदिका हीरू आत्मज स्वर्गीय रमदुउआ उम्र 43 वर्ष जाति केवट सलका कर्मीटिकरा निवासी ने 7000 रूपए पटवारी हल्का (36) द्वारा घूस लेकर पट्टे का विभाजन नहीं करने के संबंध में सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर से जनदर्शन में शिकायत की है। ज्ञापन में उल्लेखनीय है कि हीरू के पिता की भूमि रकबा 2.617 हेक्टेयर भूमि के विभाजन को लेकर लखनपुर तहसील न्यायालय में 5 वर्ष तक प्रकरण चला। न्यायलय तहसीलदार के द्वारा पट्टे की भूमि विभाजन को लेकर हल्का पटवारी को आदेश किया गया था। परंतु तहसीलदार के आदेश की हवेलियां करते हुए हल्का पटवारी के द्वारा 7000 रूपए घुस लेकर भी पट्टे का विभाजन नहीं किया गया। पट्टे विभाजन को लेकर हल्का पटवारी के द्वारा आवेदिका सेऔर 3000रूपए की मांग किया जा रहा है। हल्का पटवारी को पैसा देने में असमर्थ आवेदीका ने अम्बिकापुर जनदर्शन में पहुंच कलेक्टर से हल्का पटवारी के खिलाफ लिखित शिकायत कर पट्टा विभाजन की मांग की है।
हल्का पटवारी ने 7000रू घूस लेकर भी पट्टे का नहीं किया विभाजन, महिला ने कलेक्टर से की शिकायत
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
