गरियाबंद/छुरा(गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे के आह्वान पर हसदेव अरण्य क्षेत्र में वनों की कटाई के विरोध में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन 16 एवं 17 जनवरी को आयोजित की गई है। जिसमें पुरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
जिसमें शामिल होने हेतु बिन्द्रानवागढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव हसदेव अरण्य प्रभावित जिला कोरबा एवं सरगुजा के दो दिवसीय प्रवास पर रवाना हुए हैं। इस अवसर पर खपरी, भवानीपुर,पलारी, बलौदा बाजार, भाटापारा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने भेंट मुलाकात कर स्वागत किया।
वहीं इस मौके पर भाटापारा विधायक इंद्रसाव एवं बलौदा बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी रहे शैलेश नितिन त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसी तारतम्य में सरगुजा संभाग के हसदेव अरण्य में कोयला खनन हेतु हजारों एकड़ भूमि में जंगलों की कटाई और आदिवासियों के अधिकारों के हनन के खिलाफ अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे के तत्वाधान में महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में बिन्द्रानवागढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव कोरबा, सरगुजा उत्तरोत्तर क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए हैं।
हसदेव अरण्य क्षेत्र में वनों की कटाई के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने रवाना हुए विधायक जनक ध्रुव,
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
