रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व स्वेत गमछा भेंट कर किया गया सम्मानित

132 लोगों ने रक्तदान कर आयोजन को बनाया सफल

करन अजगल्ले 

सक्ती (गंगा प्रकाश)। मानव जीवन को बचाने की दिशा में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय प्रयास के उद्देश्य से चलाए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 132 यूनिट ब्लड डोनेट कर रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बनाया है। उल्लेखनीय है कि मां महामाया की पावन नगरी ग्राम हसौद में 26 मार्च रविवार को नया बस स्टैंड के पास कैंप लगाकर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन को चार चांद लगाने का काम ग्राम परसदा के खीकराम साहू, किशन घृतलहरे व चोलेश्वर साहू ने किया। रक्तदान शिविर में पहुंचकर खीकराम ने 31 वां बार रक्तदान किया तो वही किशन ने 15 वी बार और चोलेश्वर ने 11 वी बार रक्तदान कर शिविर को आकर्षक बनाया जो समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आयोजक समिति ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व स्वेत गमछा भेंट कर रक्तवीरों को सम्मानित किया। शिविर सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ जो शाम 7 बजे तक चला। शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में पंजीकृत 132 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन समिति के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा आयोजन में शामिल हुए जिन्होंने भगवान धन्वंतरि की तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित व श्रीफल तोड़कर रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने इस आयोजन में अपनी भूमिका अदा करने वाले आयोजन समिति के पदाधिकारियों समेत सदस्यों का आभार व्यक्त कर अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और हमें रक्तदान करने में बिल्कुल भी संकोच नही करनी चाहिए, रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता हैं,पूर्व विधायक ने रक्तदाताओं को गले लगाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष व कृष्णा मेडिकल स्टोर के संचालक परमानंद जांगड़े ने रक्तदान पर प्रकाश डालते हुए कहा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है।कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर निराला और सूरज टंडन ने किया वही शिविर को सफल बनाने में आयोजन समिति के कमल भार्गव, रितेश साहू, डॉ अनुज साहू, डॉ गनपत साहू, बंटी साहू, अभिषेक कश्यप, विजय निराला, शांति मनहर, सतीश जाटवर, मोहरसाय सोना, जगजीवन जांगड़े, लखन चंद्रा, प्रमोद शर्मा, महेंद्र बर्मन का भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर रक्तदाता छोटेलाल भारद्वाज, खेमराज खटर्जी, बीरबल सोनवानी, रामनारायण भार्गव, राजेश लहरे, पूनम खटर्जी, रेशमा मनहर, तरुण भारद्वाज, ओमप्रकाश पात्रे, अवधेश टंडन, अजय सांडे, पंकज भार्गव, त्रिदेव राय, भगवानदीन भारद्वाज, कुशल कश्यप, भुनेश्वर साहू, विष्णु चंद्रा, राजू सिदार, शशि पटेल, अंकित सोनी, योगेश साहू, पूनम खटर्जी, रेशमा मनहर, जागृति कश्यप, मीनाक्षी बरेठ समेत अनेक लोगों ने रक्तदान किया जिससे शिविर में रक्तदाताओं की भीड़ लगी रही। रक्तदान के पश्चात आयोजन समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्वेत गमछा भेंट कर उनका आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version