जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले के सभी 9 ब्लॉकों के शिक्षक हुए सम्मानित

शिक्षक सम्मान समारोह हसौद में भारी संख्या में पहुंचे शिक्षक

जांजगीर व सक्ति जिले के राज्यपाल से पुरस्कृत, उत्कृष्ट एवं सेवानिवृत्त सहित कुल 2389 शिक्षकों  का हुवा सम्मान

समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोपरि-विधायक केशव चंद्रा

शिक्षक खुद को आधुनिक ज्ञान और तकनीक से जोड़ें-डा जगदेव

करन अजगल्ले 

सक्ति/ हसौद (गंगा प्रकाश)। विधानसभा जैजैपुर के ऊर्जावान विधायक केसव प्रसाद चंद्रा के कुशल नेतृत्व में स्कूली बच्चों के भविष्य गढ़ने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सरोकार से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और लगन के साथ जुटे रहने वाले शिक्षकों का सम्मान करने पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगातार 14 वें वर्ष जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद में किया गया। जिसमे जिला जांजगीर चांपा एवं नवीन जिला शक्ति सहित सभी 9 ब्लॉकों के उत्कृष्ट एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन सहित संगीत महाविद्यालय हसौद के प्राचार्य के  आर कश्यप की टीम द्वारा स्वागत वंदन से  प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार जगदेव, शासकीय महाविद्यालय नगरदा, कार्यक्रम की अध्यता श्रीमती कुमोदिनी द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर, विशिष्ट अतिथि बाबूलाल कुर्रे, नायब तहसीलदार, उप तहसील हसौद, नाथूराम भारद्वाज, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, उन्नयन प्राथमिक शाला हसौद, बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष, शिक्षक संघ, श्रीमती  हेमबाई साहू, सरपंच ग्राम पंचायत हसौद, श्रीमती रंभा भारद्वाज, जनपद सदस्य ,जनपद पंचायत जैजैपुर, शिवप्रसाद द्विवेदी, प्रभारी प्रचार्य, शा.उच्च.मा.वि. हसौद, रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, प्रभारी प्राचार्य, शा.नवीन महाविद्यालय हसौद की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल से पुरस्कृत 08 शिक्षक, सेवानिवृत्त 141शिक्षक  तथा 220 उत्कृष्ट शिक्षकों का साल श्रीफल व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनके अलावा कार्यक्रम में पहुँचे लगभग 2000 शिक्षकों को कार्यकर्ताओं ने उनके स्थान में जाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद प्रो.डॉ. जगदेव ने कहा कि यदि हम देश को सही मायने में वैश्विक पटल पर देखना चाहते हैं तो हमें शिक्षा पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना होगा । शिक्षा को सभी वर्गों के लिए सरल, सहज और सुलभ बनाना होगा। उपस्थित शिक्षकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक खुद को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान और तकनीक से अपडेट करते रहे, फिर बच्चों को वैज्ञानिक शिक्षा प्रदान करें।आगे कहा कि एक अच्छा शिक्षक एक अच्छा विद्यार्थी होता है अतः सभी शिक्षकों को नियमित अध्ययन करते रहना चाहिए शिक्षक छात्रों के लिए रोल मॉडल होते हैं अतः शिक्षकों का चरित्र बल ऊंचा होना चाहिए यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। शासन प्रशासन से आग्रह करते हुए उन्होंने आगे कहा कि गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को न्यूनतम संलग्न किया जावे जिससे शिक्षक छात्र छात्रों के साथ पठन-पाठन में ज्यादा समय दे सकें।

कार्यक्रम के आयोजक व विधानसभा जैजैपुर के विधायक  केशव प्रसाद चंद्रा ने कहा की  हमने प्रतिवर्ष जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर लगातार पिछले 14 वर्षों से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करते आ रहे हैं जिसमें सेवानिवृत्त व उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोपरि है, गुरुवृंद हमेशा से आदरणीय एवं पूजनीय है, उनके द्वारा प्रदत्त शिक्षा व संस्कार से ही शिक्षार्थी कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर सहित विभिन्न उच्चपदों को प्राप्त कर सच्ची लगन से देश की सेवा करते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है, ऐसे आयोजन से सम्मान प्राप्त शिक्षकों में नवीन उत्साह का संचार होता है तथा अन्य शिक्षकों को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों हेतु प्रेरणा मिलती है। 

शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि विधायक केसव चंद्रा जी द्वारा गैर राजनीतिक मंच से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का पूरे प्रदेश  के शिक्षकों में जन चर्चा के साथ भूरी-भूरी प्रशंसा होती है। यह उनके सेवा परायणा व शिक्षकों के प्रति विशेष आस्था को प्रदर्शित करता है

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक बृजभूषण सिंह बनाफर व धनसिंह कर्ष ने किया तथा आभार समाज सेवी कमल भार्गव ने किया। 

इस अवसर पर बोधि राम साहू, कुंज किशोर, श्रीमती प्रतिभा यादव, नरेंद्र लहरें, मीरा देवांगन, पुष्पेंद्र कौशिक, पुष्पेंद्र कश्यप, श्रीमती कुमोदिनी द्विवेदी सहित राज्यपाल से पुरस्कृत 08 शिक्षक, रामेश्वर सिंह चंद्रा, रोहित कुमार सोनवानी, लक्ष्मी नारायण कुर्रे, बहरताराम चंद्रा, समारू राम भैना, शत्रुघन लाल बंजारे, छत्तुलाल मनहर, द्वास राम कश्यप सहित 141 सेवानिवृत्त शिक्षक तथा श्रीमती रसीला खूंटे, रामदुलारी कुर्रे, लीलावती कोसले, शिमला देवी कुर्रे, प्रेमलता सिदार, श्यामलाल सितारे, बाबूलाल जुलाहा, करुणा पटेल, भामिनी सिद्धार, कृष्ण कुमार चंद्रा, शक्तिमा चंद्रा, मारूलाल राय, रविशंकर कश्यप, मनीष दास बैरागी सहित 220 उत्कृष्ट शिक्षकों का शाल श्रीफल व मोमेन्टो प्रदान कर सम्मान किया गया। इनके अलावा कार्यक्रम में आये लगभग 2000 शिक्षकों को उनके स्थान में जाकर गुलदस्ता व पेन भेंटकर सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version