छुरा(गंगा प्रकाश):-लोगों का लालच और कम समय में बिना मेहनत के शार्टकट से पैसा कमाने का सपना इन दो चीजों ने अकील को कम समय के अंदर ही मामूली से खाईबाल से सट्टा किंग बना दिया हैं। सट्टे में रकम कमाने के लिए सट्टा खेलने वाले अजब गजब गणित लगाते हैं। नंबरों के इस खेल में लकी नंबर निकालने के लिए हर चीज में जोड़ घटाव और गुणा भाग चलता है। यहां तक कि सपने में कोई नंबर दिख जाए खेलने वाले उसमें बड़ी रकम दांव पर लगा देते हैं।सट्टेबाज धड़ा लगाने पर एक रुपये का 80 रुपये भाव देते हैं जबकि हर रुपये में एक रुपये के नौ रुपये मिलते हैं। सट्टे का नंबर दिल्ली से खुलता है। खिलाने वाले सभी नंबरों पर रकम लगने के बाद यह देखते हैं कि किस नंबर पर सबसे कम रकम लगी है। जोड़ जुगाड़ करके उस नंबर को ही खुलवा दिया जाता है। इसमें जिनका नंबर लग जाता है उनका लालच बरकरार रहता है। वहीं जो हार जाता है वह फंसी रकम निकालने के फेर में और रकम लगाता जाता है। अकील ने खुलासा किया जो खाईबाड़ उसके लिए काम करते हैं उन्हें उनके द्वारा लगवाई गई रकम का दस प्रतिशत मिलता है।बताना लाजमी होगा कि गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे.आर.ठाकुर ने जिला के सभी थाना प्रभारियों को बेसिक पुलिसिंग के साथ-साथ किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत् निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों पर त्वरित कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।इसी क्रम में  छुरा पुलिस की सट्टा पट्टी लिखने बालो पर लगातार कार्यवाही जारी हैं।थाना छुरा का है जहां विगत दिनों नगर में लुक छिपकर सट्टा लिखने की शिकायते प्राप्त हो रही थी जिसपर थाना छुरा पुलिस द्वारा विगत सप्ताह में लगातार सटोरियों को पकड़कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 06.09.2022 को गुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अश्वनी(रवि) सोनी पिता कोमल सोनी निवासी मामुलीपारा छुरा द्वारा महादेव घाट शिव मंदिर के पास अवैध रूप से लोगो को 01 रूपये पर 80 रूपये जीतने का लालच देकर अंको के सामने रूपयों का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना को छुरा प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर गरियाबंद जिला के पुलिस अधीक्षक श्रीमान् जे०आर० ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में छुरा पुलिस टीम द्वारा आरोपी अश्वनी (रवि)सोनी पिता कोमल सोनी को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकड़कर उसके कब्जे से नकदी 830 रूपये, सट्टा पट्टी एवं एक नग पेन को जप्त कर सट्टा अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

छुरा के होटल पान ठेलों में करता था इस तरह से प्रचार

अश्वनी उर्फ रवि सोनी को न जाने किसकी सह मिली हुई हैं यहां एक छुरा नगर वासियों के लिए सोच का विषय भी हैं रवि सोनी द्वारा सट्टा पट्टी लिखने प्रचार छुरा के होटल और पान ठेलों में कुछ इसतरह से प्रचार किया जाता रहा हैं कि हां मैं खिलवाता हूं सट्टा,छपवा दो अखबार में,कौन मेरा क्या उखाड़ लेगा का नारा होटल पान ठेलों में लगाता था लेकिन इसे शायद यहा पता नही था कि कानून के हाँथ कितने लंबे होते हैं?

कार्यवाही में रही इन जिम्मेदारों की मुख्य भूमिका

उक्त कार्यवाही में विशेष सहयोग प्रधान आरक्षक धनुष निषाद, आरक्षक माधव साहू, मिथलेस मरकाम, नरेन्द्र साहू की सराहनीय भूमिका रही

गिरफ्तार आरोपी का नाम

अश्वनी सोनी पिता कोमल सोनी उम्र 32 वर्ष,साकिन मामुलीपारा छुरा थाना छुरा जिला गरियाबंद छ०ग०


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version