रायपुर । मेन रोड डुमरतराई के पास हाइवा की ठोकर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में माना पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक हसानंद नेचवानी 65 वर्ष चंद्रशेखरनगर रायपुर का रहने वाला है। बताया जाता है कि हसानंद अपनी मोपेड से कहीं जा रहा था, तभी मेन रोड डुमरतराई के पस हाइवा क्रमांक सीजी 04 पीई 8609 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोपेड को टक्कर मार दिया। जिससे हसानंद की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
There is no ads to display, Please add some
