अरविन्द तिवारी 

सोलन (गंगा प्रकाश) – भाजपा जो संकल्प लेती है , उसकी सिद्धि करके दिखाती है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का संकल्प लिया , उसे सिद्ध करके दिखाया। भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया , आज अयोध्या में इतना भव्य राम मंदिर बन रहा है। कांग्रेस की सच्चाई ये है कि वर्ष 2012 में जिस घोषणा पत्र पर वो चुनाव जीते , वादे किये थे , एक भी काम उन्होंने नहीं किया। जबकि भाजपा की पहचान है कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिये दिन-रात खपा देते हैं। हिमाचल के लोग भाजपा सरकार की जोरदार वापसी की ठान चुके हैं। फौजियों की ये धरती , वीर माताओं की ये धरती , जब संकल्प ले लेती है तो उसे सिद्ध करके ही दिखाती है।

              उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में फिर भाजपा सरकार बनेगी। मां शूलिनी के आशीर्वाद से सोलन मशरूम सिटी के नाम से विख्यात है। सोलन ने अपनी पहचान मशरूम और लाल टमाटर से बनाई है। पीएम ने कहा कि इतनी भीड़ देखकर विरोधियों की नींद खत्म हो जायेगी। हिमाचल को आज सबसे ज्यादा जरूरत है- राज्य को स्थायित्व देने वाली भाजपा सरकार। स्थिर सरकार में विकास भी तेज होता है और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही के प्रति भी सरकार गंभीर रहती है। कांग्रेस के बरसों के शासन में हमारे यहां ऐसे अनेक स्वार्थ तत्व और समूह पैदा हो गये हैं जो भारत को स्थिर नहीं देखना चाहते , भारत में स्थिर सरकार नहीं देखना चाहते। देश के छोटे राज्य हमेशा इन स्वार्थी समूहों के निशाने पर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बीते दो-ढाई साल में दुनियां इतनी बड़ी महामारी से हिमाचल के लोगों ने मुकाबला किया है। भाजपा की सरकार में हिमाचल ने देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि हिमाचल में जयराम सरकार ने जो विश्वास हासिल किया है , उनकी पूरी टीम ने जो पांच साल के लिये काम किया है , उसी का नतीजा है कि हिमाचल की जनता ने भाजपा की सरकार बनाना तय कर लिया है। पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में 2000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गये हैं। इसका लाभ 09 लाख किसानों को पहुंचा है यानि उनके जीवन में बहुत बड़े बदलाव की ताकत आई है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार का हिमाचल चुनाव बहुत खास है , क्योंकि इस बार 12 नवंबर को जो वोट पड़ेंगे वो वोट केवल आने वाले पांच सालों के लिये नहीं है , इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट हिमाचल के अगले पच्चीस साल के लिये विकास यात्रा तय करेगा। कुछ महीने पहले ही  अगले पच्चीस साल का यह कालखंड , बहुत अहम कालखंड है। अमृत काल के इन वर्षों में हिमाचल में तेज विकास जरूरी है , स्थिर सरकार जरूरी है। मुझे खशी है कि हिमाचल के लोग , यहां के युवाज्ञ, यहां की मातायें – बहनें इस बात को अच्छी तरह समझ रही हैं। पीएम ने कहा कि मैं देश में रहूं या विदेश में , हिमाचल के साथ मेरा लगाव बना रहता है। हिमाचल के लोगों का जो स्नेह है , मैं इस ऋण को कभी चुका नहीं सकता। लेकिन हिमाचल का विकास कर , हिमाचल के लोगों का जीवन आसान बनाकर , मैं अपना दायित्व निभाने के लिये हर पल तैयार हूं। आठ दिसंबर के बाद डबल इंजन की सरकार काम सम्हालेगी तो किसान बागवानों के लिये काम आगे बढ़ायेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि झूठे वादे करना , झूठी गारंटी देना , कांग्रेस की पुरानी तरकीब रही है। किसानों को कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस किस तरह झूठ बोलती आ रही है , इसका भी गवाह पूरा देश रहा है। जब दिल्ली और हिमाचल में भाजपा की सरकार थी तो काम तेजी से चल रहे थे। लेकिन जैसे ही पांच इसके – पांच उसके , इस चक्कर में पड़ गये और कांग्रेस वाले वापस आकर सारे काम ठप कर दिये। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमारे फौजी साथियों को ,  हिमाचल में बड़ी संख्या में लोगों को झूठ बोलती रही। कांग्रेस चालीस साल से देश के फौजियों को यह वादा करती आ रही थी कि वन रैंक वन पेंशन लागू करेंगे , लेकिन इतने सालों तक केंद्र सरकार रहने के बावजूद भी उसने कुछ नहीं किया। किसानों को कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस किस तरह झूठ बोलती आ रही है , इसका गवाह पूरा देश रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी। कांग्रेस मतलब स्वार्थ भरी राजनीति की गारंटी , भाई-भतीजवाद की गारंटी। उत्तराखंड हो , गोवा हो , मणिपुर हो , अनेक ऐसे छोटे राज्यों ने अब स्थिर सरकार की ओर अपना मुंह मोड़ लिया है। उत्तरप्रदेश में भी यही परंपरा हो गई थी , लेकिन वहां के लोगों ने रिवाज बदल दिया और वहां भी योगी की दोबारा सरकार ला दी। जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी तो भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हुई। जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी तो आतंकवाद , नक्सलवाद , काबू में आये और नार्थ ईस्ट में शांति स्थापित हुई। कांग्रेस पर हमला बोलते हुये पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा साजो-सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने। वो सेना के लिये हर खरीद में कमीशन चाहती थी , अपने नेताओं की तिजोरी भरना चाहती थी। आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था। तब से लेकर जब तक कांग्रेस की सरकार रही , तब तक उसने रक्षा सौदों में जमकर दलाली खाई और हजारों करोड़ के घोटाले किये। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुंदरनगर और सोलन दो जनसभाओं को संबोधित किये। इससे पहले पीएम मोदी पंजाब के अमृतसर पहुंचे , जहां उन्होंने ब्यास स्थित राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो से मुलाकात की।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version