चंद्रशेखर जायसवाल

रायगढ(गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर होटल ढाबा चेकिंग दौरान कल दिनांक 05.08.2023 को मुखबीर सूचना पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा ग्राम बैहामुडा मेन रोड किनारे नैना ढाबा चेकिंग के लिए पहुंची।  ढाबा का संचालक अमृत लाल चौहान अपने ढाबा के सामने मेन रोड किनारे महुआ शराब की अवैध बिक्री के लिए खड़ा मिला जिसके पास एक प्लास्टिक बोरी के अंदर में 20 नग प्लास्टिक के पैकेट जिसमें प्रति प्लास्टिक के पैकेट में लगभग 500ML  कच्ची महुआ शराब भरा हुआ जुमला कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कीमती लगभग 1000/रू रखे हुये मिला । ढाबा संचालक अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाए जाने पर आरोपी  अमृत लाल चौहान पिता जनक राम चौहान उम्र 30 साल साकिन बैहामुडा थाना घरघोडा जिला रायगढ छ.ग  पर थाना घरघोड़ा में आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।  

       शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा, सउनि विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, आरक्षक उद्यो पटेल, कन्हैया भगत महिला आरक्षक पंकजनी गुप्ता शामिल रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version