गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज शनिवार को होली बाजार गुलजार रहा। शाम में ग्रामीणों का सैलाब होली सामानों की दुकानों में उमड़ पड़ा। नगर सहित अंचल में होली पर्व को लेकर युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है। परीक्षा से निवृत्त होने के बाद परीक्षार्थी होलिका दहन और होली पर्व की तैयारी में जुट गए है। बाजार में रंग गुलाल पिचकारी की दुकान सजी है। गली मोहल्लों के चौक-चौराहों में नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है। देर शाम तक फाग गीत गाकर लोग होली पर्व का भरपूर आनंद ले रहे है। बच्चों के साथ बुजुर्ग भी फाग गायन में लगे हुए है। होली पर्व पर रंग गुलाल पिचकारी के साथ ही मुखौटा फैंसी बाल टोपी की मांग है। पर्व को लेकर बाजार में तरह तरह के समान है। ज्यादातर विक्रेताओं ने हर्बल रंगो का भरपूर स्टॉक रखा है। ज्यादातर लोग हर्बल रंग गुलाल का ही उपयोग करते है। पलाश के फूल इकटठा करते हुए गांवों के ग्रामीणों ने बताया बहुत अच्छा लगता है होली त्यौहार में पलास के फूल से होली खेलने में उन्होंने बताया वे हर वर्ष इसे एकत्र करते है और होली खेलते है। होली के लिए रंग बनाने के अलावा इसके फूलों की पिसकर चेहरे में लगाने से चमक बढ़ती है। पलाश की फलियां कृमिनाशक का काम तो करती ही है पलाश फूल से स्नान करने से ताजगी महसूस होती है। पलाश फूल पानी से स्नान करने से लू नहीं लगती तथा ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं होता। नगर में शाम होते ही ग्रामवासी फाग गीत नगाड़े की थाप में गाते-नाचते हुए दिखाई दिए ग्रामीणों ने बताया होली त्यौहार से पहले ही होली का आनंद आना प्रारंभ हो जाता है होली त्यौहार का इंतजार कर रहे है। केमिकल रंगों से बचने के लिए रंग गुलाल खेलने से पहले अपने शरीर में ग्लिसरीन और तेल का उपयोग कीजिए जिसको धोने से कलर आसानी से निकल जाते है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version