छुरा(गंगा प्रकाश):- होली पर्व को लेकर शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए गरियाबंद जिला की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। खुरापातियों से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है।गरियाबंद पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले द्वारा दिये गए निर्देश के अनुसार जिला के विभिन्न थानों की पुलिस ने पूर्व से विवादित गांवों में पंचायत प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोंगो से होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। साथ ही लोगों को किसी तरह के अफवाहों से बचने की भी सलाह दी गई है। इसके साथ ही सभी मुखबिरों को अलर्ट पर रखा गया है। होली को लेकर शराब की तस्करी पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही बदमाशों और वांछितों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। होली पर्व को लेकर छुरा थानेदार भूषण चंद्राकर के नेतृत्व में ग्रामीण इलाकों में लगातार पुलिस अभियान चलाया जा रहा है। इलाके में फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है और लोगों से भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की जा रही है। इस तरह पुलिस इलाके में पूरी तरह से चौकस बनी है।इसी दौरान मामला थाना छुरा का सामने आया हैं। जहां पुलिस को दिनांक 04.03.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जयपाल सेन द्वारा अपने घर के सामने ग्राम रानीपरतेवा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी जयपाल सेन के घर के सामने विधिवत दविश की कार्यवाही किया गया।

हुड़दंगबाजी करने वालों की खैर नहीं, नशे की हालत में वाहन चलते मिले तो वाहन होगा जब्त – थानेदार

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा जगह-जगह नाके लगाकर पुलिस को अलर्ट किया गया

होली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। छुरा थानेदार भूषण चंद्राकर ने होली पर्व पर अतिरिक्त सुरक्षा नगर और ग्रामीण इलाकों में लगातार गस्त  करने का आदेश दिए हैं। सभी सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले बाजारों पर कड़ी नजर रखेगी। होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस भारी पड़ेगी। इसके लिए स्पेशल अभियान चलाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा चिन्हांकित स्थानों में नाके लगाकर पुलिस को अलर्ट किया गया है।पूरे छुरा क्षेत्र  में हर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। होली पर हुड़दंगबाजी रोकने के लिए  पुलिस की टीमें भी गश्त करेगी। टीम चिन्हित किए गए संवेदनशील स्थानों पर नजर रखेगी। जबरन किसी पर रंग फेंकने वालों पर शिकायत मिलने पर कार्यवाही होगी।थानेदार श्री चंद्राकर ने कहा कि शराब दुकान पर पूरी तरह से नजर रखी जाएगी। त्योहार की मस्ती में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसी तारतम्य में कच्ची शराब बिक्री करने बाले पर कार्यवाही की गई हो जो निरंतर जारी रहेगी शराब कार्यवाही दौरान आरोपी के कब्जे से तीन प्लास्टिक जरकीन में रखे 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में रही इनकी मुख्य भूमिका

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम प्र.आर.धनुष राम निषाद, प्र.आर. उमेश शांडिल्य, आरक्षक ललित नेताम, महिला आरक्षक पार्वती ध्रुव, आरक्षक टिकेश्वर यादव, सहायक आरक्षक माखन सोनवानी, सैनिक जीवराखन ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

 जयपाल सेन पिता कंवल सेन उम्र 42 वर्ष,ग्राम रानीपरतेवा थाना छुरा जिला गरियाबंद छ.ग.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version