गुण्डा, निगरानीशुदा बदमाशों के घर जाकर दे रहे हिदायत

चेक पाईंट पर वाहन चालकों के ब्रीथ एनालाईजर से जांच करने के निर्देश

माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने एसएसपी सदानंद कुमार ने दिये निर्देश…

जितेंद्र सिंह ठाकुर

रायगढ़(गंगा प्रकाश)। होली पर्व से पहले शहर एवं तहसीलों में शांति व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के निगरानीशुदा, गुण्डा बदमाशों तथा आदतन झगड़ा, मारपीट में संलग्न रहने वाले तत्वों के सकुनत जाकर उन्हें चेक करने और होली के दौरान किसी प्रकार की शांति व्यवस्था में खलल न पैदा करने की हिदायत देने निर्देशित किया गया है । निर्देशों पर आज जिले के सभी थानाक्षेत्र में पुलिस अधिकारीगण बदमाशों के घर जाकर उन्हें चेक किया गया और उनके वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेकर उन्हें विवादों से दूर रहने की हिदायत दिया गया है और क्षेत्र में संदेश दिया गया कि होली का पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण रूप से मनावे ।  जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस के साथ सभी प्रभारियों को वाहन चलाते समय मोबाइल में बात करते वालों, तेज हार्न, मॉडिफाई साइलेंसर, तीन सवारी और चेक प्वाइंट फॉर चालकों के ब्रीथ एनालाईजर से दुपहिया, चार पहिया वाहन चालकों के जांच और नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया है । सभी प्रमुख चेकिंग पॉइंट में वाहन चालकों की जांच किया जा रहा है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version