छुरा(गंगा प्रकाश)। जिले के पुलिस कप्तान के द्वारा नशे के विरूद् पुलिस की एक विशेष अभियान “नया सवेरा” योजनान्तर्गत अवैध शराब बेचने व पीलाने व अन्य नशीली पदार्थों पर कार्यवाही किया जा रहा है, जिसमें जिले के पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी० सी० पटेल एवं एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डी०एस०पी प्रवीण भारती थाना प्रभारी थाना छुरा के द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने एवं पिलाने के लिए साधन उपलब्ध कराने वाले लोगो में लगाम लगाने के लिए थाना छुरा के उप निरी० दिलीप मेश्राम, प्र०आर० 123 कृष्ण कुमार गिलहरे, प्रआर0 511 धनुष निषाद एवं अन्य स्टाफ को हमराह लेकर तीन अलग अलग जगहो से धर पकड की कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ थाना छुरा अपराध कमांक कमशः 62/24, 63/24, 64/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया हैं, जिसमें 13, 07, 07 लीटर आरोपियों के कब्जे से कुल 27 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल जुमला कीमती 5400 रूपया का अवैध कच्ची महुआ शराब पकडा गया। आरोपियों का कृत्य आबकारी एक्ट का घटित करने पाया जाने से आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। अभियान लगातार जारी रहेगा।

उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु डी०एस०पी प्रवीण भारती के नेतृत्व में उप निरी० दिलीप मेश्राम, प्र०आर० 123 कृष्ण कुमार गिलहरे, प्रआर० 511 धनुष निषाद, एवं आर0 558 अखिलेश वैष्णव, आर0 441 डिगेश्वर साहू, आर० 580 रिजवान, आर0 443 मुरलीधर चन्द्रा, आर० 539 नूतन दीवान, आर0 549 डोमार धुव, आर0 554 यशवंत त्रिवेन्द्र, आर० 367 ओमप्रकाश भारती, डीएसएफ 2009 राजकुमार मरकाम व मआर० 500 शाशी कौशिक, मआर0 624 पार्वती ध्रुवे की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी /जप्ती :-

  1. रामजी भुजिया पिता स्व० सियाराम भुजिया उम्र 42 सा० पाटसिवनी थाना छुरा जप्ती 13 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2600 रूपया
  2. तुलसी राम नेताम पिता पदमाराज नेताम उम्र 35 सा० छिदौली कमारपारा थाना छुरा जप्ती – 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपया
  3. अजय कुमार नेताम पिता आयबल राम नेताम उम्र 30 वर्ष सा० पाटसिवनी थाना छुरा जप्ती 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपया

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version