रायगढ़- जिले में स्कूली बसों का फिटनेस चेक किया जा रहा है। ऐसे में 3 दिनों तक स्कूल बसों की जांच की गई। इस दौरान 10 बसों का फिटनेस प्रमाणपत्र वैध नहीं पाया गया। जिसके बाद उन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, परिवहन उड़नदस्ता दल ने 11 से 13 अगस्त के बीच संबंधित बसों के खिलाफ कुल 38 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही दो स्कूली बसों पर 55 हजार 989 रुपए का बकाया टैक्स वसूला गया। वहीं, पहले भी 106 बसों को ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है।

जिन स्कूलों की बसों पर यह कार्रवाई की गई। उनमें एरिसेन्ट एजुकेशन सोसायटी, डिवाइन लाइफ स्कूल, ज्ञान धारा एजुकेशन, एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल और राइजिंग किड्स हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।

स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित 16 बिंदुओं की जांच को लेकर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 21, 22 और 29 जून को मिनी स्टेडियम में विशेष निरीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। तब कई स्कूल बसें शिविर में जांच के लिए नहीं पहुंचे थे। ऐसे में सभी 106 अनुपस्थित बसों को पूर्व में वाहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version