महिला ने दिया बेटे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित।

राजेश सोनी

तखतपुर (गंगा प्रकाश)। जीवन रक्षक 108 एम्बुलेंस जच्चा-बच्चा की जीवन रक्षा करने में सफल रही है। दरअसल, एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तखतपुर में भर्ती कराया गया था। जहां से महिला को सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया। इसके बाद बिलासपुर जाते समय महिला ने बच्चे को एंबुलेंस में ही जन्म दे दिया।

जानकारी के अनुसार तखतपुर निवासी गर्भवती महिला राखी सोनवानी पति शिवकुमार को रविवार की तड़के सुबह 4 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर में एडमिट कराया, मगर केस क्रिटिकल होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर रिफर किया। इसकी सूचना 108 को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट लक्ष्मी कौशिक और ईएमटी छतीश जायसवाल ने बिना देर किए राखी सोनवानी को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर सिम्स के लिए रवाना हुए। एम्बुलेंस काठाकोनी तक की दूरी तय कर पाई थी कि गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। ईएमटी छतीश जायसवाल ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए परिजनों की सहमति उपरांत एम्बुलेंस को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ी कर प्रसव प्रक्रिया प्रारंभ किया। इसके बाद छतीश जायसवाल ने स्वयं ही प्रसूता को उपचार दिया। कुछ ही मिनटों के बाद महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया।

महिला ने एक सुरक्षित स्वस्थ्य शिशु (पुत्र) को जन्म दिया है। एंबुलेंस में बिना किसी परेशानी के किलकारी गूंजी तो परिजनों में खुशी छा गई। बाद में ईएमटी ने जच्चा-बच्चा को सिम्स बिलासपुर में भर्ती करा दिया।जहां पर दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है।

ईएमटी की सूझबूझ के चलते सुरक्षित प्रसव कराए जाने के लिए प्रसूति महिला के परिजनों ने ईएमटी छतीश व एंबुलेंस पायलट लक्ष्मी कौशिक की खूब सराहना की।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version